BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSBC चुनाव : पाकुड़ में शांतिपूर्ण मतदान, 170 अधिवक्ताओं ने किया वोटिंग

Share
Share
Khabar365news

झारखंड स्टेट बार काउंसिल (JSBC) के सदस्यों के चुनाव के लिए गुरुवार को पाकुड़ जिला बार एसोसिएशन भवन में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पूरे राज्य की तरह पाकुड़ में भी अधिवक्ताओं ने नई परिषद के गठन के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पाकुड़ बार एसोसिएशन में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। कुल 209 अधिवक्ता वोट देने के पात्र थे, जिनमें से 170 अधिवक्ताओं ने अपने कीमती मत डाले। इस केंद्र पर लगभग 81% मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। पूरी प्रक्रिया की निगरानी पीठासीन पदाधिकारी सह पाकुड़ बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नृपेंद्र उपाध्याय और रांची से आए पर्यवेक्षक अधिवक्ता लव तिवारी ने की। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिसर में जिला पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।

मतदान के दौरान पाकुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद मोहिउद्दीन और सचिव दीपक ओझा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और अधिवक्ताओं से शांतिपूर्वक वोट डालने की अपील की। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के इस चुनाव में पूरे राज्य से 100 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 25 सदस्यों का चयन किया जाना है। परिषद के सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्षों के लिए होता है। नियम के अनुसार, प्रत्येक अधिवक्ता को कम से कम 5 और अधिकतम 23 उम्मीदवारों के पक्ष में अपना वोट देना अनिवार्य था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

अबुआ आवास में बायोमेट्रिक फर्जीवाड़े का आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना में कथित अनियमितता और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मुद्दे पर नीरा यादव का विरोध

Khabar365newsरांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा विधायक नीरा यादव...