CrimeJharkhand

उमेडंडा मे कब्रिस्तान चारदीवारी निर्माण को लेकर दो गुटों के बीच जम कर मारपीट,अधिवक्ता घायल रिम्स रेफर

Share
Share
Khabar365news


बुढ़मू : थाना क्षेत्र के उमेडंडा गाँव मे बुधवार 1मार्च को कब्रिस्तान चारदीवारी निर्माण मामले मे उठे विवाद के दौरान दो गुटों मे जमकर मारपीट हुई, जिसमे बीच बचाव करने गए उमेडंडा निवासी समाजसेवी सह अधिवक्ता सरफराज अहमद उर्फ़ गुड्डू गंभीर रुप से घायल हो गए. सरफराज के मांथे चेहरा व शरीर के अन्य अंदरूनी हिस्सों मे गंभीर चोटें आयी है,। सीएचसी बुढ़मू मे प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है. इस मामले पर सरफराज अहमद उर्फ़ गुड्डू के फर्द बयान पर बुढ़मू थाना मे नईमुद्दीन अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी, इजाजुल अंसारी व निज़ाम अंसारी सहित अन्य अज्ञात लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.वहीं पुलिस व ग्रामीणों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उमेडंडा कब्रिस्तान चारदीवारी निर्माण कार्य को लेकर दो गुटों के बीच पिछले दो तीन महीनों से विवाद चल रहा था.उसी अलोक मे विवाद निपटारे के लिए पंचायत सचिवालय उमेडंडा मे मुखिया दशमी देवी की अध्यक्षता मे दोनों पक्षों समझौता के लिए बैठक बुलाई गई थी उसी दौरान दोनों गुटों के बीच अचानक बात विवाद बढ़ गया और मार पीट शुरू हो गई जिसको देखकर मौक़े पर उपस्थित सरफ़राज़ अहमद उर्फ़ गुड्डू ने दोनों पक्ष को समझौता कराने का प्रयास किया परन्तु दूसरे पक्ष के उग्र लोग इन्ही पर टूट पड़े व रड लाठी, डंडे से मारकर घायल कर दिया ।
दूसरी और दूसरे पक्ष के नईमुद्दीन अंसारी ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना मे आवेदन दिया है. इधर मामले पर गंभीर थाना प्रभारी कमलेश राय ने जाँच पड़ताल शुरू कर दिया है.।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

श्री श्री गणेश महोत्सव के 23वें मेला के अवसर पर गांधी मैदान में भंडारा का आयोजन

Khabar365newsजामताड़ा। इस वर्ष श्री श्री गणेश महोत्सव के 23वें मेला के अवसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पीयूएनएल प्रबंधन मैनपॉवर के मजदूरों को अक्टूबर माह से रात्रि भंता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में कथित लॉटरी नेटवर्क पर शिकंजा कब? शमीम शेख पर छपाई

Khabar365newsहिरणपुर/पाकुड़। पाकुड़ जिले में कथित अवैध लॉटरी के संचालन को लेकर गंभीर...