BreakingDHANBADJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद में बिजली सब डिवीजन कार्यालय में भीषण आग, दमकलकर्मी मौके पर जुटे

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां थाने के पीछे हीरापुर बिजली सब डिवीजन कार्यालय परिसर में जीएम आवास से सटे एरिया बोर्ड के ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप (टीआरडब्ल्यू) में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग सोमवार की रात करीब नौ बजे लगी है। आग लगते ही वर्कशॉप से धुआं उठने लगा। जैसे ही लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों व धनबाद थाना को फोन कर घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम तीन दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और आग को काबू करने की कोशिश की। लगभग ढाई घंटे की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग किस कारण से लगी है इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। 
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम सभी कर्मचारी काम खत्म कर घर निकल गए थे। और वहां सुरक्षा गार्ड तैनात थे। जब अन्दर से अचानक धुआं उठने लगे। लोग समझ पाते तब तक आग भयानक रूप ले चुका था। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। 
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर आग लगी है वहां स्क्रैप रहता है। जिससे पुराने सामान के अलावा तेल जल चुक अहै। वहीं विभाग के अधिकारीयों ने जानकारी दी है कि विभाग को ज्यादा नुकसान नहीं हुःई। वहीं घटना किस कारण से हुई उसका पता उसका पता कोशिश की जा रही है। 
 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...