BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ नगर प्रबंधक मृत्युंजय पांडेय का आकस्मिक निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ : पाकुड़ नगर परिषद के नगर प्रबंधक श्री मृत्युंजय पांडेय का आकस्मिक निधन हृदय गति रुकने से हो गया। वे आयुष्मान आरोग्य मंदिर के उद्घाटन से पहले निरीक्षण हेतु संस्कृति भवन पहुंचे थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही नगर परिषद के कर्मचारियों ने तुरंत प्रशासक श्री अमरेंद्र चौधरी को सूचित किया। प्रशासक मौके पर पहुंचे और श्री पांडेय को तत्काल शहर के एक निजी नर्सिंग होम भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए उन्हें पश्चिम बंगाल के एक नर्सिंग होम ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया।

श्री पांडेय के निधन की खबर से नगर परिषद कार्यालय सहित पूरे शहर में शोक की लहर फैल गई। उन्होंने वर्ष 2021 में नगर प्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण किया था। मूल रूप से वे पटना के राजेंद्र नगर के निवासी थे। उनके परिवार में उनकी एक बेटी भी है। उनके निधन की सूचना परिजनों को दी गई और पार्थिव शरीर को सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया। प्रशासक श्री अमरेंद्र चौधरी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह नगर परिषद के लिए अपूरणीय क्षति है और परिषद परिवार इस दुख की घड़ी में शोकसंतप्त परिजनों के साथ है। इस दुखद समाचार पर उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...