रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
भदानी नगर ओपी क्षेत्र के लादी गांव में दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई जिसमें लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू लाया गया जहां डॉक्टर नितिन तुलस्यान के देखरेख में इलाज किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर द्वारा एक को रांची रिम्स रेफर किया गया। घायल में मंजू देवी, उमेश यादव, सोहन यादव,अंकित यादव,प्रमिला देवी, सारो देवी, रूपम देवी बालमती देवी वही दूसरे पक्ष के जयराम गोप, गोपाल गोप लादी के रहने वाले हैं। वही दूसरा पक्ष बूढ़मु के है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पतरातू थाना के एएसआई ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आकर ,दोनों पक्षों से मारपीट की घटना को लेकर पूछताछ किया।

Leave a comment