झारखंडधनबादब्रेकिंग

गोमो रेलवे यार्ड में खड़ी ट्रेन में लगी आग, कोच पूरी तरह जलकर खाक 

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद के गोमो सिकलाइन रेलवे यार्ड में रविवार सुबह एक कोच में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना से रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। तुरंत ही फायर ब्रिगेड की टीम और रेलवे कर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि आसपास खड़ी अन्य कोच को समय रहते हटा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, जिस कोच में आग लगी थी, वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।  

रेलवे अधिकारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा  
चीफ रेलवे यार्ड अधिकारी सत्यनारायण झा के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे एक कोच में आग लगी। यह कोच अन्य रैकों के बीच खड़ी थी, जिससे आग फैलने की संभावना थी। लेकिन रेलवे अधिकारियों और कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित कोच को रैक से अलग कर दिया, जिससे आग को फैलने से रोक लिया गया।  
आग बुझाने के बाद कोच की जांच की गई, जिसमें शराब की बोतलें बरामद हुईं। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने कोच में शराब पीने के बाद सिगरेट पी, जिससे आग लगी। हालांकि, शॉर्ट सर्किट की वजह से भी आग लगने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार ने बताया कि कोच का दरवाजा टूटा हुआ था और वहां शराब की बोतलें मिली हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि कितना नुकसान हुआ है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...