JharkhandPakurweather

भीषण ठंड में राहत की आग, मुखिया ने दिखाई संवेदनशीलता

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

डांगापाड़ा चौक पर अलाव की व्यवस्था, आमजन को मिली राहत

हिरनपुर (पाकुड़): जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। ठंड से बचाव को लेकर डांगापाड़ा पंचायत के स्थानीय मुखिया बाले हेमबरम ने एक सराहनीय पहल करते हुए डांगापाड़ा चौक पर अलाव की व्यवस्था कराई। सुबह से देर शाम तक लोगों की आवाजाही वाले इस चौक पर जलता अलाव ठिठुरते लोगों के लिए राहत की गर्माहट बनकर सामने आया।


मुखिया बाले हेमबरम ने बताया कि लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए यह व्यवस्था अपने स्तर से की गई है, ताकि राहगीरों, मजदूरों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों को कुछ राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि ठंड के इस प्रकोप को देखते हुए पंचायत क्षेत्र के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी इसी तरह की व्यवस्था की जाएगी।

उधर, अंचल प्रशासन की ओर से भी हिरनपुर के सुभाष चौक सहित अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, जिससे आम लोगों को काफी सहूलियत मिली है। ठंड से राहत मिलने पर स्थानीय लोगों ने मुखिया एवं प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।

इस मौके पर पास्टर सोरेन, मोहनलाल भगत, रामसुंदर रविदास, हारु गोराई, नंद लाल यादव सहित कई ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...