ChatraCrimeJharkhand

चतरा के बाजारटांड़ रोड में देर रात फायरिंग, युवक को लगी गोली; रिम्स रेफर

Share
Share
Khabar365news

चतरा : चतरा के बाजारटांड़ रोड पर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे एक युवक पर फायरिंग की घटना हुई। 3-4 राउंड गोलियां चलाई गई। इसमें एक गोली युवक को लगी। घायल युवक की पहचान मुकेश सोनी उर्फ शनिचर के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है।

बाइक उठाने के दौरान हुआ हमला

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के वक्त शनिचर अपने घर पर था। घर के बाहर उसकी बाइक गिर गई थी। जब वह बाइक उठाने के लिए बाहर आया, तभी घात लगाए अपराधियों ने उस पर गेलियां चला दी। एक गोली उसकी कमर के ऊपर लगी, जबकि कुछ गोलियां दीवार पर भी जा लगी।

लिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विपिन कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके से गोली का एक खोखा बरामद किया गया। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि गोलीबारी करने वालों की पहचना की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं गोलियां की अवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग डरे हुए हैं और घटना के कारणों को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फायरिंग के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...