Jharkhand

Godda: साइबर ठगी के पैसे से खरीदी बुलेट बाइक, आरोपी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

Godda गोड्डा : साइबर ठगी के जरिए लाखों रुपए की ठगी कर चुके शातिर बदमाश को आखिरकार गोड्डा पुलिस ने दबोच लिया. पुलिस को यह सफलता प्रतिबिंब एप के जरिए मिली. गिरफ्तार युवक सोनू कुमार मंडल गोड्डा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तेलोलिया गांव का रहने वाला है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोनू मंडल हाल के दिनों से ही साइबर अपराध से जुड़ा था. साइबर ठगी के जरिए उसने अपनी आर्थिक स्थितति मजबूत की. ठगी के पैसे बुलेट बाइक भी

गोड्डा एसपी के निर्देश पर पुलिस साइबर ठगी से जुड़े गिरोह के सदस्यों पर लगातार कड़ी नजर बनाए हुए थी. प्रतिबिंब एप के जरिए मिल रही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के आधार पर पुलिस सक्रिय थी. इस एप से सूचना मिली कि तेलोलिया गांव में एक युवक ऑनलाइन ठगी कर रहा है. इसके बाद पुलिस की टीम गठित कर प्राप्त लोकेशन के आधार पर छापामारी की गई. पुलिस को देखते ही युवक घर के पीछे के दरवाजे से भागने लगा. पुलिस खदेड़कर उसे पकड़ लिया. कड़ाई से पूछताछ में युवक ने साइबर ठगी करने की बात स्वीकार कर ली. पुलिस ने उसके पास से ठगी के पैसे से खरीदी गई बुलेट बाइक बरामद कर ली है. उसके पास से दो मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, गाड़ी का पेपर सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं. युवक को जेल भेज दिया गया. छापेमारी टीम का नेतृत्व डीएसपी गौरव कुमार कर रहे थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...