Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा हजारीबाग कार्यालय में हुआ झंडात्तोलन

Share
Share
Khabar365news

भारत अमृत काल में तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है: सांसद जयंत सिन्हा

हजारीबाग के लोकप्रिय सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी के कर कमल के द्वारा आजादी के 77 में स्वतंत्रता दिवस के अमृत काल के पावन अवसर पर स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय अटल सेवा केंद्र में बड़े ही धूमधाम से राष्ट्रीय झण्डा फहराया गया। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दिया।

इस अवसर पर सांसद जयंत सिन्हा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देश के उन वीर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। वीर शहीदों को सादर नमन करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी में जो अपना सर्वोच्च बलिदान दिया जिसके कारण आज हम सब आजाद भारत के अमृत काल में प्रवेश कर स्वतंत्र भारत में आजादी की खुशियां मना रहे हैं।

उन्होने आगे बताया की भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत देश पूरी दुनिया में अपना सर्वश्रेष्ठ स्थान बनाने की ओर अग्रसर है। आज उनके कुशल नेतृत्व के कारण भारत दुनिया के सबसे ताकतवर देश में शुमार हो रहा है। आज हमारा देश प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में अधिक प्रभावशाली और ताकतवर बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री मोदी जी दुनिया को नेतृत्व करने की क्षमता का लोहा पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है। उनको आज पूरा विश्व अपना सबसे शक्तिशाली नेता मान रहा है। हमारा देश प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में तरक्की की और तीव्र गति से अग्रसर है। कोरोना के भयानक त्रासदी में प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने कुशल नेतृत्व के कारण भारत ही नहीं बल्कि 130 अन्य देशों के लोगों को मुफ्त वैक्सीन देकर अपनी अलग पहचान बनाई है। हमारा देश आज चांद पर पहुंच गया है।

सांसद जयंत सिन्हा ने इस पावन अवसर पर अपने कार्यकर्ताओं को अपने नौ साल की उपलब्धियां से अवगत कराते हुए कहा कि हजारीबाग चिर परीक्षित मांग थी कि हजारीबाग को रेलवे से जोड़ा जाए इसके लिए उन्होंने सर्वप्रथम रेल लाइन के निर्माण को तीव्र गति प्रदान कराते हुए हजारीबाग की जनता को वंदे भारत ट्रेन की सौगात दिया जो अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है, हजारीबाग लोकसभा के विकास हेतु सांसद जयंत सिन्हा ने पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट, हजारीबाग जिले में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण, गौरियाकरमा में राष्ट्रीय स्तर का कृषि अनुसंधान केंद्र, हजारीबाग बरही में फोर लेन का बाईपास का निर्माण, बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अक्षय पात्र महारसोईघर का निर्माण तीव्र गति से निर्माणाधीन है, हजारीबाग एवं बरही के अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाकर मरीजों को राहत प्रदान करने का काम, हजारीबाग और रामगढ़ जिले के अस्पताल में डेढ़ सौ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का वितरण किया जिससे जरूरतमंद मरीजों की ऑक्सीजन के बिना किसी तरह की परेशानी ना हो। इस तरह उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास के लिए अनेकों कार्य किया।

पुनः उन्होंने हजारीबाग की जनता को इस पावन पर पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हमें जो मार्ग हमारे वीर शहीदों ने दिखाया है उस पर चलकर हम देश को आगे ले जाने का काम करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, नगर निगम की पूर्व महापौर रौशनी तिर्की, सांसद प्रतिनिधि प्रो सुरेन्द्र सिन्हा, टुन्नु गोप, विवेकानंद सिंह, दामोदर सिंह, अनिल मिश्रा, विनोद कुमार बिगन, नंदलाल मेहता, रेणु देवी, भानुमति पासवान, सुशीला देवी, सत्यभामा, जय नारायण मेहता, मुकेश कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद, शिव शंकर प्रसाद गुप्ता, प्रभादेवी, कुंवर मनोज सिंह, भैया बांके बिहारी, सुरेश कुमार, भरत पांडेय, ज्ञान प्रकाश, तनवीर अहमद, सरफराज हैदर, रणधीर पांडेय सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए उक्त जानकारी सांसद जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में दो भाइयों पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

Khabar365newsजमशेदपुर: शहर में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है।...