बिहारब्रेकिंग

मक्के के खेत में मिला फुटबॉल खिलाड़ी का शव, हत्या या हादसा पुलिस कर रही जांच

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के हरिराही शंकरी गांव में एक फुटबॉल खिलाड़ी का शव संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक की पहचान फूलचंद सोरेन के रूप में हुई है। शव के पास उसकी बाइक गिरी हुई थी, और आसपास की मक्के की फसल कुचली हुई थी। इस घटना के बाद परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस इसे सड़क दुर्घटना मानकर जांच कर रही है। 

वहीं मृतक के चाचा संजय सोरेन के मुताबिक फूलचंद रविवार दोपहर में सहरसा से पूर्णिया के सिरसिया ग्राउंड में फुटबॉल प्रैक्टिस के लिए निकला था। जब वह रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। सोमवार दोपहर में बड़हरा थाना क्षेत्र के एक मक्के के खेत में उसका शव मिला। शव से कुछ दूरी पर ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। 

मृतक के पिता देवन सोरेन ने इसे हत्या करार दिया है। उनका कहना है कि फूलचंद को किसी ने फोन कर बुलाया था, जब वह अपने ससुराल से घर लौट रहा था। बाद में उसका शव संदेहास्पद स्थिति में खेत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़हरा कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सब-इंस्पेक्टर शंकर ने बताया कि पहली नजर में मामला सड़क दुर्घटना का लगता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...