BreakingJharkhandझारखंड

डालटेनगंज नगर निगम की पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने कहा, अपराध फिर बढ़ने लगा

Share
Share
Khabar365news

डालटेनगंज नगर निगम की प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने आज पूर्व वार्ड पार्षद सुषमा आहूजा के पति पूर्व मुखिया नवीन कुमार एवं अजीत कुमार गुप्ता पर चली गोली की निंदा की है। उन्होंने कहा कि एक बार शहर फिर तपने लगा है । हम लोगों के शहर से क्राइम लगभग समाप्ति की ओर था। अचानक जैसे-जैसे निगम चुनाव नजदीक आ रहा  है, शहर में अपराधिक घटना बढ़ने लगी है। यह चिंतनीय है।  मैं प्रशासन से अनुरोध करूंगी कि अपराधियों पर तुरंत अंकुश लगाई जाए अन्यथा फिर व्यवसाइयों का पलायन शुरू हो जाएगा ।

 प्रथम महापौर ने आज नारायण हॉस्पिटल जाकर सुषमा आहूजा से मिलकर हिम्मत बधाई और कहा नवीन भाई एक अच्छे डॉक्टर के ट्रीटमेंट में है। ऑपरेशन सफल होगा । प्रथम महापौर ने डॉक्टर राहुल अग्रवाल से मिलकर पूरी जानकारी ली। डॉ राहुल ने कहा, प्रयास है कि नवीन जी को बाहर ना ले जाना पड़े। यहीं उनका बेहतर इलाज हो सके । अस्पताल में काफी संख्या में शहर के लोग उपस्थित थे। प्रथम महापौर ने नवीन एवं अजीत जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...