Jharkhand

हजारीबाग लोकसभा के पूर्व लोकप्रिय सांसद यशवंत सिन्हा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर किया कटाक्ष

Share
Share
Khabar365news

अटल विचार मंच के संस्थापक भारत सरकार के पूर्व वित्त विदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा के पूर्व लोकप्रिय सांसद यशवंत सिन्हा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के हाल में रूस के यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी रूस की यात्रा पर गए।वहां जाकर रूस के राष्ट्रपति पुतिन से अत्यंत गर्म जोशी से पुतिन से गले मिले। पश्चिमी देशों को यह इसलिए पसंद नहीं आया। क्योंकि रूस यूक्रेन के बीच जंग छेड़े हुए है। बैलेंस करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन की यात्रा की ताकि पश्चिमी देशों का गुस्सा थोड़ा काम हो।
रूस भारत का परंपरागत मित्र है, यूक्रेन के साथ भी भारत का मधुर संबंध रहा है। मोदी जी चाहते तो मध्यस्थता करके, केवल विज्ञापन में नहीं बल्कि सचमुच में इस युद्ध को रुकवा सकते थे। लेकिन अभी तक उन्होंने ऐसा नहीं किया है। इसी बीच रूस और पाकिस्तान की बढ़ती धनिष्ठता भारत के लिए घोर चिंता का विषय होना चाहिए। एक खबर के अनुसार एक मल्टी मॉडल सड़क कॉरिडोर बेलारूस, रूस, कजाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान तथा अफगानिस्तान होते हुए पाकिस्तान के हिंद महासागर के बंदरगाहों से जुड़ जाएगा। रूस सदियों से इस महाद्वीप के अरब सागर पर स्थित बंदरगाहों तक जुड़ना चाहता रहा है। उसकी यह मंशा अब पूरी होने जा रही है।
रूस और पाकिस्तान की नजदीकियां भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है और इस बात को फिर साबित करती है कि गले मिलना विदेश नीति का मूल सिद्धांत नहीं है। देश के हितों की रक्षा ही इसका मूल मंत्र है। रूस और पाकिस्तान के गहरे होते रिश्ते साबित करते हैं कि विदेश में भारत का डंका नहीं बज रहा है और यदि भारत को अपने हितों की रक्षा नहीं की तो वह भारतीय विदेश नीति की बड़ी असफलता होगी। उक्त जानकारी अटल विचार मंच के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  







Related Articles
HazaribaghInspirationJharkhand

विश्व शतरंज दिवस के अवसर पर जी एम कॉलेज इचाक में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365newsहजारीबाग । विश्व शतरंज दिवस के शुभ अवसर पर जी.एम. इंटर महाविद्यालय,इचाक...

BreakingCrimeJharkhandRamgarh

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में 9Th क्लास की छात्र की हुई संदेहास्पद मौत, पसरा मातम।

Khabar365newsरामगढ़ । रामगढ़ जिले के रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल...

BreakingJharkhandPolticalRanchiSocial

भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने की राजद की सदस्यता ग्रहण

Khabar365newsरांची : रांची जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र...

JharkhandRanchi

मानसून सत्र पूरी तरह हंगामेदार रहने के आसार हैं।

Khabar365newsParliament Monsoon Session 2025 :-संसद के सोमवार से शुरू हो रहे मानसून...