Jharkhand

हजारीबाग लोकसभा के पूर्व लोकप्रिय सांसद यशवंत सिन्हा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर किया कटाक्ष

Share
Share
Khabar365news

अटल विचार मंच के संस्थापक भारत सरकार के पूर्व वित्त विदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा के पूर्व लोकप्रिय सांसद यशवंत सिन्हा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के हाल में रूस के यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी रूस की यात्रा पर गए।वहां जाकर रूस के राष्ट्रपति पुतिन से अत्यंत गर्म जोशी से पुतिन से गले मिले। पश्चिमी देशों को यह इसलिए पसंद नहीं आया। क्योंकि रूस यूक्रेन के बीच जंग छेड़े हुए है। बैलेंस करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन की यात्रा की ताकि पश्चिमी देशों का गुस्सा थोड़ा काम हो।
रूस भारत का परंपरागत मित्र है, यूक्रेन के साथ भी भारत का मधुर संबंध रहा है। मोदी जी चाहते तो मध्यस्थता करके, केवल विज्ञापन में नहीं बल्कि सचमुच में इस युद्ध को रुकवा सकते थे। लेकिन अभी तक उन्होंने ऐसा नहीं किया है। इसी बीच रूस और पाकिस्तान की बढ़ती धनिष्ठता भारत के लिए घोर चिंता का विषय होना चाहिए। एक खबर के अनुसार एक मल्टी मॉडल सड़क कॉरिडोर बेलारूस, रूस, कजाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान तथा अफगानिस्तान होते हुए पाकिस्तान के हिंद महासागर के बंदरगाहों से जुड़ जाएगा। रूस सदियों से इस महाद्वीप के अरब सागर पर स्थित बंदरगाहों तक जुड़ना चाहता रहा है। उसकी यह मंशा अब पूरी होने जा रही है।
रूस और पाकिस्तान की नजदीकियां भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है और इस बात को फिर साबित करती है कि गले मिलना विदेश नीति का मूल सिद्धांत नहीं है। देश के हितों की रक्षा ही इसका मूल मंत्र है। रूस और पाकिस्तान के गहरे होते रिश्ते साबित करते हैं कि विदेश में भारत का डंका नहीं बज रहा है और यदि भारत को अपने हितों की रक्षा नहीं की तो वह भारतीय विदेश नीति की बड़ी असफलता होगी। उक्त जानकारी अटल विचार मंच के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन शुरु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र,बी04, रोड़ नंबर-08 पतरातू द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...