BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन शुरु

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र,बी04, रोड़ नंबर-08 पतरातू द्वारा मंगलवार को पवित्र माह सावन में”दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं राजयोग मेडिटेशन” कार्यक्रम के अन्तर्गत पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा एवं पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता को उनके कार्यलय में पहुंच कर आत्मिक स्मृति का तिलक लगाकर,परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधकर ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन ने लंबी आयु एवं सुखद जीवन की मंगल कामना की।साथ में बीके करूणा भी उपस्थित थीं।

वहीं राजयोग प्रशिक्षक बीके रामदेव ने दोनों प्रशासनिक अधिकारीयों को शिव पट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। सतयुगी सृष्टि के विश्व महाराजन एवं महारानी श्री लक्ष्मी श्री नारायण की प्रतीक चिन्ह, दी वर्ल्ड रिन्यूअल इंग्लिश मेग्जिन, हिंदी पत्रिका ज्ञानामृत, एवं शिव आमंत्रण पत्रिका भी भेंट किया। ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय आबूराज , राजस्थान में आगामी कार्यक्रम के लिए भी निमंत्रण पत्र भी भेंट किया।संस्था के 90 वर्ष पूरा होने पर नवदशकोत्सव वैश्विक उत्सव पर अध्यात्मिक जागृति से विश्व नवनिर्माण पर 4 दिवसीय कार्यक्रम में चलने के लिए दोनो अधिकारियों से बीके रामदेव ने आग्रह किया और वैश्विक उत्सव का निमंत्रण पत्र भी भेंट किया।

पतरातू सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन ने आगे कही कि पवित्र माह सावन में सर्वशक्तिमान भोलेनाथ बाबा के महिमा इस पवित्र मास में विशेष किया जाता है। इस पवित्र मास में परमात्मा शिव बाबा से सर्व संबंध जोड़ते हैं तो राजयोग के द्वारा उनको याद करते हैं तो हमारे जीवन में सहज ही बहुत सी अलौकिक शक्तियां प्राप्त हो जाता है।इसी पवित्र मास में रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है इस पवित्र मास में हमें मन वचन कर्म से पवित्र बनकर सभी को सुख देने का विशेष मन है हम सभी राज्यों के द्वारा सारी कर्मेंद्रिय को अपने अंदर में रखकर परमात्मा शिव से सिद्धि प्राप्त कर सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कांड्रा के पास मालगाड़ी में आग से हड़कंप,

Khabar365newsकांड्रा। सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा के पास कोयला लदी मालगाड़ी में अचानक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में मानसून का जोर, 3 जिलों में रेड अलर्ट

Khabar365newsरांची। झारखंड में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ सकता है। मौसम...

BreakingJharkhandkodermaझारखंडब्रेकिंग

कोडरमा में पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़,

Khabar365newsकोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले में पुलिस और बिहार से आए चार...