
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्प्लाइज यूनियन के 18 वें स्थापना दिवस शुक्रवार को पतरातू रेलवे क्लब मे धूम धाम से मनाया गया, पतरातू एक का शाखा सचिव संजीव कुमार ने कहा कि आज के ही दिन 2009 में श्रम मंत्रालय द्वारा ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाइज यूनियन को ट्रेड यूनियन के रूप में मान्यता दी गई थी,यह केवल एक संगठन की वर्षगांठ नहीं, बल्कि यूनियन का संघर्ष, एकता, समर्पण और उपलब्धियों की गौरवपूर्ण यात्रा का प्रतीक है।
इन 18 वर्षों में संगठन ने बेहद कम साधन संसाधन के बाबजूद कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, उनके सम्मान और न्याय के लिए निरंतर संघर्ष किया है। यह संगठन ने यह साबित किया कि यदि इक्षा शक्ति हो एवं प्रत्येक कार्यकता ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करे तो बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकती है, । शाखा दो के संयुक्त सचिव शम्भू कुमार तथा उपस्थित बक्ताओं ने इस विशेष अवसर पर कहा कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि बरगद रूपी इस संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए और भी दृढ़ता एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाइज यूनियन के महामंत्री मृत्युंजय कुमार इस अवसर पर उपस्थित थे और यूनियन के कार्य प्रणाली से सभी को अवगत कराया और कहा कि निस्वार्थ भावना से कर्मचारी के हित को ध्यान में रखते हुए यूनियन को काम करते रहना है, संगठन को मजबूत करना है, आपके लिए लड़ना है.मंच का संचालन शाखा-1 का अध्यक्ष मनु विनोद ने किया इस अवसर पर उपस्थित थे
ब्रांच -1 के रवि रंजन कुमार -वर्किंग प्रेसिडेंट, रंजन कुमार- वाइस प्रेसिडेंट, चितरंजन शर्मा- वाइस प्रेसिडेंट, संजीव कुमार- शाखा सचिव, रंजीत कुमार- जॉइंट सेक्रेटरी, शंभू कुमार- सहायक सचिव, राजकुमार- कोषाध्यक्ष, शिवकुमार गिरी – ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री, संजय कुमार- ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री, एक्टिव मेंबर- आलोक कुमार, सुमन पासवान,जय नारायण कुमार,ओम प्रकाश,गोल्डन भास्कर, तथा शाखा -2 के विमलेश कुमार- ब्रांच प्रेसिडेंट, आशुतोष कुमार -वर्किंग प्रेसिडेंट,शैलेंद्र कुमार- वाइस प्रेसिडेंट, विक्की कुमार -वाइस प्रेसिडेंट, रवि रंजन कुमार -ब्रांच सेक्रेटरी,अनिल प्रसाद- जॉइंट सेक्रेटरी,शंभू कुमार_- जॉइंट सेक्रेटरी,प्रसून कुमार- अस्सिटेंट सेक्रेट्री,रोशन कुमार- कोषाध्यक्ष, रामजी प्रसाद- ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री, संजीव कुमार -ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी. तथा भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे.
Leave a comment