Jharkhand

*पीटीपीएस अंबेडकर मैदान स्थित विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा द्वारा स्थापना दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातू पीटीपीएस अंबेदकर मैदान में आज विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा का स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ,गोमिया विधायक लंबोदर महतो हुए शामिल ।

इस बीच विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा का स्थापना दिवस के मौके पर 25 गांव के विस्थापित एकता का परिचय देते हुए शामिल हुए। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा , गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ,गोमिया विधायक लंबोदर महतो , आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी मौजूद थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष आदित्य नारायण प्रसाद और संचालन किशोर कुमार महतो ने किया। इस बीच सैकड़ों की संख्या में विस्थापित परिवार के सदस्य व महिला पुरुष शामिल थे।

विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उर्मिला म्युजिकल ग्रुप द्वारा गीत संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु वाहन में लाउडस्पीकर के द्वारा प्रचार प्रसार किया गया।

स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित पीवीयुएनल कंपनी पतरातू वासियों को रोजगार से जोड़ते हुए विकास कार्य कर रही है लेकिन जो विस्थापित प्रभावित अभी भी अपने अधिकार रोजगार से वंचित हैं प्रबंधक को ध्यान आकर्षित किया जाएगा।जिसके समाधान के लिए जल्द समन्वय समिति की बैठक होगी ।उन्होंने अश्वासन देते हुए कहा कि पीवीयुएनएल में स्थानीय लोगों को शत प्रतिशत रोजगार में प्राथमिकता मिलना चाहिए इसके लिए पहल की जाएगी।बाइट- झारखंड में विस्थापन आयोग का गठन हो- अंबा प्रसाद। विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के स्थापना दिवस के मौके पर 25 गांव से आए हुए विस्थापित परिवार को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि बड़कागांव पतरातू केरेडारी के विस्थापितों का दर्द को समझती हूं उनके हक और अधिकार के लिए हमेशा संघर्ष कर रही हूं उन्होंने कहा कि 2013 कानून हर हाल में लागू होना चाहिए । राज्य में जल्द विस्थापन आयोग का गठन हो।वहीं सूत्र के अनुसार एनटीपीसी पीवीयुएनल अपने सीएसआर क्षेत्र अंतर्गत यहां के विस्थापित प्रभावितों के लिए लगातार स्वास्थ और शिक्षा पर कार्य कर रही है जिसे लेकर पीवीयुएनल द्वारा लगातार छात्रों के बीच अच्छी शिक्षा और खेल प्रतियोगिता को बढ़ावा देने हेतु खेल समाग्री शिक्षा समाग्री इत्यादि वितरण किया गया और साथ ही निशुल्क चिकित्सा का व्यवस्था और विस्थापित प्रभावित को रोजगार से जोड़ा गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...