Hazaribagh

हजारीबाग में पुस्तकालय सह संग्रहालय भवन निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग शहर के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित भारत रत्न, महामानव बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा परिसर में रविवार को डीएमएफटी मद से बनने वाले पुस्तकालय सह संग्रहालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के हाथों हुआ। सबसे पहले सांसद मनीष जायसवाल, जीप चेयरमैन उमेश प्रसाद मेहता, जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव और भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत अनुसूचित जाति संघ के अध्यक्ष बिनोद कुमार और सदस्यों ने माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर किया। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि बाबा साहेब के नाम पर हजारीबाग डिस्ट्रिक बोर्ड चौक पर पुस्तकालय सह संग्रहालय बनने से लोगों को अच्छी पुस्तके पढ़ने और सीखने का मौका मिलेगा। हमसबों को बाबा साहब के बातों को आत्मसात करने की जरूरत है। साथ ही कहा की पूरे लोकसभा क्षेत्र में विकास की कई योजना धरातल पर उतर रही है। जीप चेयरमैन उमेश प्रसाद मेहता ने कहा की पूरे जिले में जिला परिषद से सैकड़ों विकास संबंधित योजना संचालित है। हमसबों का एक मात्र उद्देश्य हजारीबाग जिले का विकास है। मौके पर हजारीबाग के जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, नंदू प्रसाद, सिकंदर दास, सुनील दास, भागवत राम, सुमन कुमार, राकेश सिंह, छोटू मेहता, रंजन चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
CrimeHazaribagh

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध...

CrimeHazaribagh

दारू चौक चाकूबाजी कांड का खुलासा, मो. इकबाल हुसैन के नेतृत्व में बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रामनवमी...

HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...