Jharkhand

इचाक में सवा दो करोड़ की दो बड़ी योजनाओं का शिलान्यास

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग | नई शिक्षा नीति  के तहत अब बच्चे व्यवसायिक शिक्षा भी कर सकेंगे हासिल-अन्नापूर्णा डीएमएफटी फंड से स्वीकृत हजारीबाग के इचाक प्रखंड प्रखंड के दो पंचायतों में लगभग सवा 2 करोड़ की लागत से बनने वाले दो बड़ी योजनाओं का शिलान्यास मुख्य अतिथि सांसद सह केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक अमित कुमार यादव, जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता और जिप सदस्या रेणु देवी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और शिलापट्ट अनावरण कर किया ।

इनमे से एक अलौंजा से दारू प्रखंड के झुमरा जाने वाली सड़क के बीच स्थित नाला पर 74 लाख की लागत से बनने वाले पुलिया निर्माण और 1.51 करोड की लागत से सुदूरवर्ती डाढा गांव में स्थित मॉडल स्कूल में चहारदीवारी निर्माण समेत विविध उन्नयन कार्य शामिल हैं। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा के नरेंद्र मोदी की सरकार शिक्षा के समग्र विकास के लिए कृत संकल्पित है। सुदूरवर्ती गांवों के बच्चे भी मॉडल स्कूल जैसे विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करे, इसके लिए रोज नई योजनाओं पर विचार किया जा रहा है। इसी का परीणाम है। मॉडल स्कूल और विद्यालयों का अपग्रेडेशन। सरकार ने 34 साल बाद नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाई जिसमे कई सकारात्मक बदलाव किए गए हैं।

  इसके तहत बच्चे अब गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ साथ व्यवसायिक शिक्षा भी ग्रहण कर सकेंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि जल्द ही मॉडल स्कूल आवासीय होंगे। इसके लिए प्रयास जारी है। वहीं जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने अपने संबोधन में विद्यालय के बच्चों के अवागमन हेतू विधायक द्वारा बस मुहैया कराने के अधूरे वायदे को याद दिलाया। मंच संचालन मुखिया प्रतिनिधि दयानंद मेहता ने किया।  मौके पर डाढा पंचायत की मुखिया सुनिता देवी ने सांसद महोदया को ज्ञापन सौंपकर डाढा के रामसागर बांध में सिंचाई हेतू नहर निर्माण, मवि डाढा को उच्च विद्यालय में अपग्रेड कराने, दिघी से डाडीघाघर पंचायत के फुफंदी तक सड़क निर्माण और बभनी के  बांका टोला में पुलिया निर्माण की मांग की। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनिल मेहता, भागवत मेहता, हरिहर मेहता, ओम प्रकाश मेहता, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानद अग्रवाल, मुखिया प्रतिनिधि दयानंद मेहता, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, मुखिया नंदकिशोर मेहता, सिकन्दर मेहता, विद्यालय के प्राचार्य सहनवाज हसन, पूर्व मुखिया सुनील मेहता, निर्मल कुमार, संजय कुमार मेहता, अशोक मेहता, दिलीप मेहता, मुकेश उपाध्याय, रितेश कुमार, निर्मल कुमार मेहता, मनोज कुमार मेहता समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: महिला के घर के बक्से में छिपा युवक बरामद, पुलिस कर रही

Khabar365newsजामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,...