रांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से एक साथ चार बच्चों के लापता होने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार चारों बच्चे शुक्रवार शाम अपने घर से बिना कुछ बताए घूमने के लिए निकले थे। परिवार वालों को लगा कि थोड़ी देर में वापस आ जाएंगे, लेकिन रात काफी हो जाने के बाद भी जब बच्चे घर नहीं लौटे तो चिंता बढ़ गई।
परिजनों ने शुरू की खोजबीन
बच्चों के देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, दोस्तों और जान-पहचान वालों के घर भी पूछताछ की गई, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने तुरंत मामले की सूचना स्थानीय थाने को दी।
पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे
सूचना मिलते ही सुखदेवनगर थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बच्चों की तलाश में छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही बच्चों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
जानकारी मिले तो तुरंत करें संपर्क
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी इन बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें: 9431788800
Leave a comment