Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा जी के साथ फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन जी हजारीबाग में आयोजित कार्यक्रमों में हुए शामिल

Share
Share
Khabar365news

सांसद महोदय ने महा जनसम्पर्क अभियान समेत अन्य कार्यक्रमों में भी की सहभागिता

माननीय सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी के निमंत्रण पर भारत में फ्रांस के राजदूत माननीय इमैनुएल लेनैन जी हजारीबाग पधारे। उनका डेमोटांड में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने यहाँ कई कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस अवसर पर भाजपा, झारखण्ड प्रभारी माननीय श्री लक्ष्मीकांत बाजपेयी जी व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री माननीय श्री नरेंद्र सिंह रैना जी उपस्थित रहे।

माननीय इमैनुएल लेनैन जी ने श्री जयंत सिन्हा जी के आवास स्थित मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके उपरान्त उन्होंने ‘आत्मनिर्भर हज़ारीबाग अभियान’ से जुड़े कारीगरों से मुलाकात की। सोहराई व कोहबर कलाकारों ने उन्हें अपनी कलाकृतियां दिखायीं, जिसकी उन्होंने प्रशंसा करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

माननीय इमैनुएल लेनैन जी ने हज़ारीबाग के विद्यार्थियों से संवाद कर उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए। उन्होंने भारत-फ्रांस रिश्तों के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किये। साथ ही हज़ारीबाग के गणमान्य लोगों के साथ नाश्ते पर चर्चा की। इसके पश्चात श्री जयंत सिन्हा जी के साथ उन्होंने माँ सिद्धिदात्री फ़ूड प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण कर पौधारोपण किया। इस प्लांट से 1,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार मिल रहा है। यहां प्रतिदिन चिप्स के लाखों पैकेट तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें बनाने के लिए क्षेत्रीय किसानों से आलू खरीदा जा रहा है। इसके संचालन से स्थानीय युवाओं को उनके शहर में ही नौकरी मिल रही है और किसानों को भी अपनी फसल का क्षेत्र में ही अच्छा दाम प्राप्त हो रहा है। ‘आत्मनिर्भर हज़ारीबाग’ के निर्माण में यह प्लांट अहम भूमिका निभा रहा है।

श्री जयंत सिन्हा जी इन कार्यक्रमों के उपरान्त बड़कागांव में आयोजित महा जनसम्पर्क अभियान में शामिल हुए। यहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ‘टिफिन पर चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के 9 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इनके तहत मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को घर-घर पहुँचाया जा रहा है।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र से देश का विकास किया है। हमने अपनी नीतियों व योजनाओं से ‘सबका विश्वास’ जीता है। मोदी जी के नेतृत्व में हज़ारीबाग लोकसभा का सर्वांगीण विकास हो रहा है। जेएमएम-कांग्रेस की विफल सरकार से जनता त्रस्त है, लेकिन उन्हें मोदी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हम अंत्योदय के लक्ष्य से अंतिम व्यक्ति तक का उत्थान कर रहे हैं।हजारीबाग लोकसभा के कोने-कोने से भाजपा को भरपूर समर्थन मिल रहा है। यह जनता का मोदी जी पर अटूट विश्वास और स्नेह है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि 2024 में हजारीबाग समेत झारखंड की जनता भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ अपना आशीर्वाद देने जा रही है।

इसके उपरान्त श्री जयंत सिन्हा जी ने फ्रांस के राजदूत माननीय इमैनुएल लेनैन जी के साथ रामगढ़ स्थित पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट का निरीक्षण कर समीक्षा की। लगभग ₹20 हज़ार करोड़ की लागत से बन रहे इस 4,000 मेगावाट वाले प्लांट का निर्माण तेजी से जारी है। यह प्लांट बड़े स्तर पर रोज़गार का सृजन कर रहा है। यह झारखण्ड के हर घर को जल्द ही 24*7 बिजली उपलब्ध करवाएगा। साथ ही यहां से अन्य राज्यों को भी बिजली मुहैया करवाई जाएगी। श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि मोदी सरकार झारखण्ड को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है। हज़ारीबाग अब देश में कोयला ही नहीं बिजली भी भेजेगा। मोदी जी के नेतृत्व में हम हज़ारीबाग लोकसभा के बहुमुखी विकास हेतु कार्यरत हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...