BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच गैंगवार हो गया। इस दौरान ताबड़तोड़ सात राउंड फायरिंग की गई। गोलीबारी में बाइक सवार 22 वर्षीय राजवीर सिंह उर्फ लालू घायल हो गया, जिसे गंभीर अवस्था में टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, फायरिंग का निशाना रांची के होटवार जेल में बंद अपराधी कृष्णा गोप का शूटर बताए जा रहे आशीष दीप को बनाया गया था। घटना के वक्त आशीष अपने दोस्त राजवीर की बाइक पर पीछे बैठा था। मांझी टोला में अड्डेबाजी के बाद दोनों घर लौट रहे थे, तभी दो-तीन बाइक और एक बोलेरो पर सवार युवकों ने उन्हें घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

हमले से बचने के लिए राजवीर ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान एक गोली उसके कमर के नीचे जा लगी। गोली लगने के बावजूद किसी तरह साथी उसे लेकर टीएमएच पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम देर रात तक ऑपरेशन कर गोली निकालने में जुटी रही। फायरिंग का आरोप जेल में बंद अपराधी संजय सरकार के बेटे शुभम सरकार और उसके साथियों पर लगाया गया है। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किए। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल राजवीर का बयान दर्ज किया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह वारदात पूर्व में जेल के अंदर हुए विवाद का परिणाम हो सकती है। आशीष दीप पर आदित्यपुर अशियाना में आकाश गोप हत्याकांड सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं राजवीर सिंह भी बाबू गोप हत्याकांड में जेल जा चुका है। दोनों कुछ माह पहले ही जेल से बाहर आए थे। आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि आपसी रंजिश में गोलीबारी की घटना हुई है। घायल के बयान के आधार पर नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। फिलहाल घायल का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...