BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, इफ्तार में झलका हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा जिले के जीतूडंगाल में आयोजित इफ्तार कार्यक्रम ने आपसी भाईचारे और एकता की खूबसूरत तस्वीर पेश की। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा द्वारा रोजेदारों के लिए आयोजित इस इफ्तार में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और एक साथ बैठकर रोजा खोला। इस दौरान साहिल उर्फ शान शेख ने कहा कि जब वे और अमरनाथ मिश्रा एक साथ मस्जिद में बैठे, तो उन्हें गर्व महसूस हुआ। उन्होंने कहा उस पल ऐसा लग रहा था कि हमारे बीच कोई फर्क ही नहीं है। यह समझ पाना मुश्किल था कि कौन हिंदू है और कौन मुसलमान। यही सच्ची  भाईचारा है। वहीं मौजूद गुलाब अंसारी ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं।

जामताड़ा में हमेशा से हिंदू-मुस्लिम एक साथ मिलकर रहते आए हैं। यहां सभी लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर खुशियां बांटते हैं, यही हमारी असली पहचान है। इफ्तार कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश गूंजता रहा। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं, और आपसी विश्वास को और मजबूत बनाते हैं। मौके पर गुलाब अंसारी ,शान शेख, शाहरुख शेख, इरफान शेख, आवास शेख, फिरोज शेख सहित कई लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु भदानी नगर ओपी क्षेत्र के लादी...

BreakingChatraJharkhandझारखंडब्रेकिंग

SSB जवान ने की आत्महत्या, सर्विस राइफल से मारी गोली

Khabar365newsचतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित शिला ओपी पिकेट में एसएसबी...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में पांच थाना प्रभारी बदले गये, एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किया आदेश

Khabar365newsरांची में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए एसएसपी राकेश रंजन...