BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

घाटशिला उपचुनाव: मतगणना शुरू, दोपहर बाद तय होगा विजेता

Share
Share
Khabar365news

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। करीब 9 बजे से शुरुआती रुझान मिलने लगेंगे। जमशेदपुर स्थित को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर को मतगणना के लिए पूरी तरह सील कर दिया गया है। केवल अधिकृत उम्मीदवारों और उनके एजेंटों को ही मतगणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई है। मतगणना के लिए कुल 15 टेबल लगाए गए हैं और 20 राउंड में वोटों की गिनती पूरी होगी। हर टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात हैं। अनुमान है कि दोपहर बाद तक उपचुनाव के नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे। इस बीच भाजपा और झामुमो दोनों उम्मीदवारों ने अपनी जीत का दावा किया है।

यह उपचुनाव जेएमएम के वरिष्ठ नेता और राज्य के तत्कालीन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन के कारण रिक्त हुई सीट पर कराया गया। 11 नवंबर को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान हुआ था, जिसमें शाम पांच बजे तक 74.63% वोटिंग दर्ज की गई। घाटशिला सीट पर इस बार भाजपा और झामुमो के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को मैदान में उतारा है, जबकि झामुमो की ओर से दिवंगत विधायक रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन चुनावी मैदान में हैं। इससे पहले 2024 के विधानसभा चुनाव में रामदास सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को हराया था। तब रामदास सोरेन को 98,356 जबकि बाबूलाल सोरेन को 75,910 मत मिले थे।

यह मुकाबला सिर्फ दो उम्मीदवारों के बीच की जंग नहीं, बल्कि कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा का प्रश्न भी बना हुआ है। झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रचार की कमान संभाली, वहीं भाजपा उम्मीदवार के लिए पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भी सभाएं कीं। झारखंड राज्य गठन के बाद से घाटशिला सीट पर राजनीतिक समीकरण कई बार बदले हैं। 2005 में कांग्रेस के प्रदीप कुमार बलमुचू विजयी रहे, 2009 और 2019 में जेएमएम के रामदास सोरेन ने जीत हासिल की। 2014 में यह सीट भाजपा के लक्ष्मण टुडू के नाम रही। 2024 में भी रामदास सोरेन ने सफलता दर्ज की और बाबूलाल सोरेन दूसरे स्थान पर रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...