Home झारखंड गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर कसा तंज, कहा- लालू यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद कर दें
झारखंडब्रेकिंग

गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर कसा तंज, कहा- लालू यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद कर दें

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों में राजनीतिक हमलें का दौर शुरू हो चुका है। पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में जुटे हुए है। पटना एयरपोर्ट पर आए केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चल रहे विवादों पर हमला किया है, साथ ही राजद सुप्रीमो लालू यादव को बिहार की राजनीति का मगरमच्छ कहा है।
विधानसभा चुनाव से पहले ही बिहार के महागठबंधन में शामिल RJD और कांग्रेस के बीच CM के चेहरे को लेकर घमासान खड़ा हो गया है। इसी पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन कोई गठबंधन नहीं बालकि ठगबंधन है। इसमें शामिल सभी दलों के लोग कब किसका पैर खींचना शुरू कर दे इसी की लड़ाई चल रही है। और लालू यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने में लीन है। लेकिन अब जनता ने मन बना लिया है कि बिहार में इनकी सत्ता अब वापस नहीं आएगी।


उन्होंने कहा कि लालू केवल एक ही सपना देख रहे हैं कि कब उनका बेटा CM बनेगा लेकिन जनता देख रही है कि अगर यह मगरमच्छ फिर से सत्ता में आया तो पूरे बिहार को निगल जाएगा लालू बस मुंगेरी लाल की तरह सपने देखते रहे जनता अब उन्हे मौके नहीं दे रही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...