BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

GOA क्लब ट्रैजेडी: झारखंड के तीनों मृतकों के शव रांची एयरपोर्ट पहुंचे

Share
Share
Khabar365news

गोवा के नाइट क्लब में गैस सिलेंडर फटने से हुए भीषण अग्निकांड में झारखंड के तीन युवकों की मौत के बाद उनके पार्थिव शरीर सोमवार को रांची एयरपोर्ट पहुंच गए। एयरपोर्ट पर प्रशासनिक टीम, जिला अधिकारी और रिश्तेदार मौजूद रहे। शवों को एम्बुलेंस के माध्यम से उनके गांवों की ओर भेजा गया, जहां माहौल शोक से भरा हुआ है। मृतकों की पहचान रांची जिले के लापुंग प्रखंड, फतेहपुर गांव के दो सगे भाई — प्रदीप महतो और विनोद महतो, तथा खूंटी जिला, कर्रा प्रखंड, गोविंदपुर निवासी मोहित मुंडा के रूप में हुई है। तीनों युवक नौकरी के सिलसिले में गोवा गए थे और हादसे की रात क्लब में मौजूद थे।
इस दुर्घटना के बाद झारखंड सरकार लगातार पीड़ित परिवारों के संपर्क में है। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सभी परिजनों से बात कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिया था। उन्होंने कहा था कि मृतकों के शव जल्द से जल्द झारखंड लाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सामाजिक सुरक्षा और श्रम विभाग के प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने भी गोवा प्रशासन से समन्वय कर पूरा सहयोग सुनिश्चित किया।

सरकारी पहल के बाद सभी तीनों शवों को हवाई मार्ग से रवाना किया गया और आज सुबह रांची एयरपोर्ट पहुंचते ही परिजनों को सौंप दिया गया। फतेहपुर और कर्रा क्षेत्र में सदमे का माहौल है, लोग परिवारों के दुख में साथ खड़े हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...