GODDAझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा को मिलेगा 10वां प्रखंड, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा जिला में नया प्रखंड बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेहरमा प्रखंड के अंतर्गत आने वाले बलबड्डा क्षेत्र को अलग कर नया प्रखंड-सह-अंचल बनाए जाने की दिशा में ज़िला प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेज दिया है। यह प्रस्ताव झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग को भेजा गया है।

मेहरमा विधायक सह मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की अनुशंसा पर उपायुक्त ने यह प्रस्ताव भेजा है। बलबड्डा को अलग प्रखंड बनाए जाने की मांग लंबे समय से क्षेत्र में उठ रही थी। 


प्रस्ताव के अनुसार, मेहरमा प्रखंड के नौ पंचायतों—अमौर, बलबड्डा, धनकुडिया, ढोढा, गझण्डा, लकड़मारा, मधुरा, मड़पा और सिमानपुर—को मिलाकर नया प्रखंड तैयार किया जाएगा। जिला में अभी कुल 9 प्रखंड हैं और बलबड्डा के जुड़ने से यह संख्या 10 हो जाएगी। इस पहल से हनवारा को प्रशासनिक दृष्टिकोण से विशेष पहचान मिलेगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नया प्रखंड बनने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। अब छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए मेहरमा नहीं जाना पड़ेगा। गर्मी, सर्दी या बरसात के मौसम में दूर दराज की यात्रा की कठिनाइयों से मुक्ति मिलेगी। सोशल मीडिया पर लोग मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को बधाई दे रहे हैं और इस ऐतिहासिक पहल के लिए उनका आभार जता रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
झारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज : प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार, 12 बोतल बरामद

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सकरूगढ़ निचला टोला स्थित पानी...

झारखंडब्रेकिंगरांची

IIM रांची में मुंशी प्रेमचंद की 145वीं जयंती पर “मंत्र” की हुई नाट्य प्रस्तुति

Khabar365newsभारतीय प्रबंधन संस्थान रांची के राजभाषा प्रकोष्ठ की ओर से महान हिंदी...

झारखंडब्रेकिंग

JMM नेता और पूर्व विधायक ज्योतिन्द्र प्रसाद का निधन, सादगी और जनसेवा के थे मिसाल

Khabar365newsझारखंड : झारखंड ने आज अपना एक सच्चा गांधीवादी नेता खो दिया।...