मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

IAS : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की लगने लगी होड़,

---Advertisement---
Khabar365news

झारखंड : झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए लगातार आवेदन करने लगे हैं। शायद वे राज्य सरकार के बदले केंद्र सरकार की सेवा में रहना फिलहाल बेहतर समझ रहे हैं। हालांकि इसके लिए पिछले एक साल में कई आईएएस अधिकारियों के लगातार जेल जाने की घटना को भी एक प्रमुख कारण बताया जा रहा है। हाल में विनय कुमार चौबे, गजेंद्र सिंह, अमित प्रकाश जेल जा चुके हैं। इसके अलावा मुकेश कुमार से भी एसीबी पूछताछ कर चुकी है। भ्रष्टाचार पर सरकार के लगातार वार से ब्यूरोक्रेसी के शीर्ष लेवल पर चिंता व तनाव की गंभीर स्थिति देखी जा रही है। कई आईएएस अधिकारी खासे डरे व सहमे भी हुए हैं।

हाल में जिन आईएएस अधिकारियों ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन दिया है, उनमें 2015 बैच की आर रॉनिटा, 2013 बैच की आकांक्षा रंजन और 2009 बैच के मुकेश कुमार शामिल हैं।  इसके अलावा कई अन्य आईएएस अधिकारी आवेदन देने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। इससे पहले अमित कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा चुके हैं। आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का प्रस्ताव सरकार के शीर्ष स्तर पर पहुंच चुका है। सरकार की स्वीकृति मिलते ही उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का रास्ता साफ हो जाएगा। तब केंद्र सरकार पर निर्भर करेगा कि वह कब उन्हें केंद्रीय सेवा में लेने का फैसला करती है। हालांकि अब खूंटी की डीसी बन जाने के बाद आर रॉनिटा के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने को लेकर संशय बताया जाने लगा है। क्योंकि डीसी बनने के बाद आईएएस अधिकारी जहां ट्रेनिंग पर जाने को तैयार नहीं होते हैं, वहां भला केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने को कौन तैयार होगा।

37 आईएएस अधिकारियों को ट्रेनिंग पर जाने की केंद्रीय अनुमति
इधर केंद्र सरकार ने झारखंड कैडर के 37 आईएएस अधिकारियों को मिड कैरियर ट्रेनिंग फेज-3 पर जाने की अनुमति दी है। इनमें 2012 बैच के संदीप सिंह, रविशंकर शुक्ला, 2013 बैच के शशिरंजन के अलावा 2017 बैच तक के अधिकारी शामिल हैं। केंद्र सरकार की अनुमति के बाद ये अब ये ट्रेनिंग पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अब केवल सरकार पर निर्भर है कि किस किस अधिकारी को वह फिलहाल ट्रेनिंग पर जाने की अनुमति देता है।

पहले से दर्जन भर वरीय आईएएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं
पहले से झारखंड कैडर के दर्जन भर सीनियर आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। उनमें मुख्य सचिव रैंक के अधिकारी शैलेश कुमार सिंह, निधि खरे एवं सत्येंद्र सिंह के अलावा सुनील कुमार वर्णवाल, केके सोन, अराधना पटनायक, हिमाणी पांडेय, राहुल शर्मा व अन्य शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply