Jharkhand

अच्छी पहल :– भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद के द्वारा मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

Share
Share
Khabar365news

14 एंबुलेंस मैराथन दौड़ में शामिल रहे, जगह-जगह पर धावक को मिला पेयजल।

हजारीबाग को हरा भरा बनाने की दृष्टिकोण से किया गया आयोजन, बच्चों ने पेश किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद 10 हजार लोगों के बीच किया गया पौधे का वितरण।

आने वाले वर्षों में पांच लाख पेड़ के मुहिम के साथ कार्य किया जाएगा :– प्रदीप प्रसाद।

हजारीबाग।

भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद के द्वारा रविवार को गांधी मैदान में भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया इस आयोजन की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। हरी झंडी दिखलाकर मैराथन दौड़ शुरू हुआ। मंच संचालन प्रकाश झा एवं देव अशीष बादल के द्वारा किया गया, शहर के विभिन्न चौक चौराहा से गुजरते हुए पुन: गांधी मैदान पहुंचकर भव्य मैराथन दौड़ विधिवत रूप से संपन्न हुआ। गांधी मैदान से प्रारंभ होकर मैराथन दौड़ पीटीसी चौक, डीवीसी चौक,त्रिमूर्ति चौक नूरा,इंद्रपुरी चौक,पगोड़ा चौक, झंडा चौक, बंशीलाल चौक,गाड़ीखाना,पुराना बस स्टैंड, डिस्टिक मोड,पीटीसी चौक होते हुए गांधी मैदान पहुंचा। दौड़ के दौरान 14 एम्बुलेंस मौजूद रहे,छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु 400 से भी अधिक वॉलिंटियर एवं गार्ड तैनात थें, चिकित्सा सुविधा हेतु डॉक्टर की व्यवस्था की गई थी जगह-जगह पर छात्र-छात्राओं को पेयजल एवं शरबत उपलब्ध कराया जा रहा था। इस बीच छात्र-छात्राओं के बेहतर रिजल्ट के लिए टेक्निकल टीम साथ में चल रही थी सभी का हौसला अफजाई करने के लिए भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद स्वयं दौड़ में शामिल थे।

तो वहीं दूसरी और गांधी मैदान में स्थानीय कलाकारों के द्वारा झारखंडी नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर नन्हे-नन्हे बच्चों ने संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए बेहतर संदेश दिया नुक्कड़ नाटक के जरिए पेड़ बचाओ अभियान पर जोर दिया गया। बोकारो, चतरा, रामगढ़, धनबाद,कोडरमा सहित अन्य कई जिलों से धावक हजारीबाग पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से फिजिकल डिफेंस एकेडमी एवं शहर के समस्त खेल प्रेमियों का भरपूर सहयोग रहा। वही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद करीब 10 हजार से अधिक लोगों के बीच पौधा का वितरण किया गया। हजारीबाग को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया गया। आपको बता दे की समस्त धावकों के लिए गांधी मैदान में जलपान की व्यवस्था की गई थी, कार्यक्रम की समाप्ति के बाद भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ गांधी मैदान के आसपास क्षेत्र को बेहतर तरीके से सफाई किया।

सफल होने वाले धावकों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया

दौड़ में सफल होने वाले धावकों को जिसमें महिला एवं पुरुष की पुरस्कार राशि बराबर रखी गई थी, प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार, द्वितीय पुरस्कार छ हजार, तृतीय पुरस्कार चार हजार, चतुर्थ पुरस्कार दो हजार, पांचवा पुरस्कार एक हजार, छठ से लेकर दसवां पुरस्कार तक 500 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर प्रदीप प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण न केवल हमारी वर्तमान पीढ़ी के लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आवश्यक है। इसी दृष्टिकोण से यह भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस प्रकार की गतिविधियों को लोगों में जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, हमारी सभी से अपील की वे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपने स्तर पर प्रयास अवश्य करें। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है, बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा का बेहतर संदेश भी फैलता है। साथ ही कहा कि 5 जून से प्रारंभ हरियाली महोत्सव के मुहिम के दौरान 75 हजार पौधे का वितरण तथा पौधारोपण किया जा चुका है,आने वाले वर्षों में पांच लाख पेड़ के मुहिम के साथ कार्य किया जाएगा। पौधे के लिए बेहतर बीज की भी उत्तम व्यवस्था की जाएगी इस भव्य आयोजन में शामिल समस्त धावकों एवं गणमान्य लोगों का हृदय से आभार, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ विशेष रूप से फिजिकल डिफेंस एकेडमी एवं जिले के समस्त खेल प्रेमियों का जिन्होंने शुरुआत से अंतिम तक अपना साथ और सहयोग के बदौलत कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया है साथ ही पत्रकार बंधुओ का भी धन्यवाद जिन्होंने इस भव्य कार्यक्रम के कवरेज के लिए अपनी भूमिका अदा किए हैं। विशेष रूप से सम्मानित हुए सभी धावकों को बहुत-बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं आने वाले दिनों में जिले को नशा मुक्ति करने की दृष्टिकोण से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश के प्रसिद्ध अभिनेता को आमंत्रित किया जाएगा जिसमें आप सभी की सहभागिता कार्यक्रम की सफलता की ओर अग्रेषित होगी।

मौके पर :– पर्यावरण से जुड़े सभी लोग विभिन्न कोचिंग संस्थानों के डायरेक्टर, जिला परिषद के सदस्य गण,भारतीय जनता पार्टी के नेता गण के साथ हजारीबाग के हजारों संख्या में आम जनता मौजूद रही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

चैती दुर्गा, सरहुल और रामनवमी पूजा की तैयारी को लेकर कमेटी का हुआ गठन।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के कोतो पंचायत के ऐतिहासिक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम के पैतृक गांव नेमरा में धक्कामार 108 एम्बुलेंस ने ली महिला की जान,

Khabar365newsझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में स्वास्थ्य व्यवस्था...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अग्निवीर भर्ती 2027 नोटिफिकेशन जारी – ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल तक

Khabar365newsअग्निवीर भर्ती भारत सरकार की भारतीय रक्षा मंत्रालय द्वारा 14 जून 2022...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

18 फरवरी से झारखंड विधानसभा का सत्र, 24 को पेश होगा बजट

Khabar365newsझारखंड की राजनीति में हलचल तेज होने वाली है। झारखंड विधानसभा का...