BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

सरकार, प्रशासन विफल, झारखंड मुश्किल दौर में, युवाओं को आगे आना होगा : सुदेश महतो

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

विस्थापन की पीड़ा से हजारीबाग लोकसभा को बचाने के लिए सामूहिक संघर्ष की जरूरत: संजय मेहता

झारखंड की वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गयी है। इस सरकार ने युवाओं के साथ वादख़िलाफ़ी की है। किसी भी विषय पर सरकार सम्पूर्ण समाधान का रास्ता नहीं निकाल सकी है।

पलायन, रोजगार, नियोजन, कानून व्यवस्था हर पहलू पर सरकार विफल हो गयी है। सरकार अपना एक भी वादा पूर्ण नहीं कर सकी है। युवाओं के सपनों को सरकार ने मारा है। विस्थापन और पुनर्वास जैसे विषयों पर भी सरकार गंभीर नहीं दिखती है।

अंचल कार्यालय से लेकर पुलिस थाने तक प्रशासनिक कार्य का स्तर निम्न हुआ है। अनैतिक और अवैध कार्य सरकारी महकमे के संरक्षण में हो रहा है। झारखंड के नौकरशाही का स्तर बहुत निम्न स्तर पर पहुँच चुका है।

उक्त बातें सुदेश महतो ने हजारीबाग के नगर भवन में कही। वे आजसू पार्टी के मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं आजसू पार्टी के महासचिव संजय मेहता के नेतृत्व में आयोजित पार्टी के मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी।
इस अवसर पर सुदेश महतो ने युवाओं से आगे आने का आह्वान किया।

आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने इस मौके पर कहा कि हेमंत सरकार में विजन और रोडमैप का अभाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 2047 तक विकसित भारत बनायेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोलते हैं कि 2050 तक विकसित झारखंड बनाएंगे। देश से तीन वर्ष पीछे क्यों चलना चाहते हैं मुख्यमंत्री। युवा शक्ति को एकजुट होकर झारखंड में बदलाव के लिए एक बड़ी लड़ाई की तैयारी करनी होगी।

सुदेश महतो ने कहा कि सरकारी संरक्षण में कोयला और बालू की तस्करी हो रही है। विस्थापितों को हक नहीं मिल रहा। युवाओं को 10 लाख नौकरी कही नजर नहीं आ रही।

उन्होंने कहा कि सरकार, प्रशासन और माफिया की मिलीभगत से विस्थापितों का दमन किया जा रहा। आजसू अंतिम दम तक उनकी लड़ाई लड़ेगी। हम लगातार इनके विषयों को लोकसभा और विधानसभा में रख रहे हैं।

छात्रों का हो रहा दमन : तिवारी महतो

मांडू के विधायक तिवारी महतो ने कहा कि दो वर्षों से आदिवासी, दलित एवं पिछड़े वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया जा रहा है और सरकार को कोई चिंता नहीं। गरीब किसान मजदूर परिवार से आने वाले छात्र पार्ट टाइम जॉब कर खर्चा निकाल रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार का मइयां योजना की राशि जुटने में पसीना छूट रहा है। राज्य सरकार का खजाना खाली है और वित्तीय संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में विस्थापन का दर्द, प्रशासन कर रही मनमानी: संजय मेहता

हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं आजसू पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने कहा की हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में विस्थापन की समस्या से बड़ी आबादी परेशान है।

इनके नियोजन और पुनर्वास के मसले का समाधान नहीं हो पा रहा है। जमीन के रैयत अपनी जमीन के मुआवजे के लिए परेशान हैं। जमीन के रैयतों पर फर्जी केस किए जा रहे हैं। बड़कागाँव में विस्थापन की पीड़ा काफ़ी गहरी है। जमीन के रैयतों की मांगों को नहीं सुना जा रहा है। कट ऑफ़ डेट की माँग नहीं माना जाना रैयतों के साथ वादख़िलाफ़ी है।

संजय मेहता ने कहा कि झारखंड में भी बिहार की तरह नियोजन नीति लागू हो। बिहार पुनर्गठन अधिनियम 2000 की उपधारा 85 के तहत झारखंड सरकार के पास भी यह हक है कि संयुक्त बिहार के समय का कोई भी अधिनियम, संकल्प या गजट को अंगीकृत कर सकते हैं। इसी के तहत 1982 की नियोजन नीति को अंगीकृत कर बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी नियोजन की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए। सरकार ने कहा था की आउटसोर्सिंग एवं निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा लेकिन सरकार यह भी नहीं दे सकी। ओबीसी को 27 प्रतिशत का आरक्षण नहीं मिल पाया। ऐसे में यह सरकार हर मोर्चे पर फेल नजर आती है।

उन्होंने कहा कि झारखंड को बचाने की लड़ाई सबको मिलकर लड़नी होगी।
झारखंड आज एक ऐसे रास्ते पर खड़ा है जहां से एक नए शुरुआत की जरूरत है। हमारी माटी के साथ छल इतना अधिक कर दिया गया है कि अब पूरा झारखंड परेशान हो चुका है। आजसू का आंदोलन अब नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में एक बड़े बदलाव को लेकर हम सभी संकल्पित हैं। झारखंड के युवा जाग चुके हैं। अब यहाँ परिवर्तन होकर रहेगा।

संजय मेहता द्वारा छात्रों की छात्रवृति में हो रही देरी, सीओ के द्वारा म्यूटेशन में पैसे लेने की शिकायत, गोंदलपूरा आंदोलन को समर्थन, बाँझेडीह मजदूर आंदोलन को समर्थन, बरही जियाडा भूमि पर कंपनियों द्वारा फैल रहे प्रदूषण के खिलाफ आवाज, गोला में ट्रांसपोर्टिंग के कारण फैल रहे प्रदूषण के खिलाफ आवाज, विभावि में छात्रों की परेशानी, चोरदाहा से गोरहर तक सड़क निर्माण में हो रही देरी, चौपारण फ्लाईओवर निर्माण में तेजी, सरना धर्म कोड़, एनटीपीसी से नेताओं की सांठगांठ, चुटुपालु घाटी की घटना आदि मुद्दों को चर्चा में लाया गया।

सुदेश महतो में है झारखंड संवारने का जज्बा : शशि केशरी

आजसू पार्टी की सदस्यता लेने वाले शशि केशरी ने कहा की सुदेश महतो जी के नेतृत्व ने बहुत प्रभावित किया है। उनके नेतृत्व में झारखंड के बेहतरी के लिए कार्य करूँगा। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो जी के नेतृत्व में संगठन से जुड़कर हजारीबाग क्षेत्र में भी अब संगठन की गतिविधियों को तेज करूँगा। हजारीबाग के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और आजसू पार्टी के महासचिव संजय मेहता जी ने आजसू पार्टी में एक नई ऊर्जा भरी है। हम सब मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे।

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

शहीद परिवार करमजीत सिंह बख्शी एवं शहीद सुभाष सौरभ बारला के परिवारों को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सम्मानित किया। शहीदों के प्रति मौन भी रखा गया। उन्होंने कहा की शहीदों के बलिदान को हम भूल नहीं पाएंगे। पूरे राष्ट्र को शहीद और शहीद परिवारों पर गर्व है।
इस मौके पर मंच पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय प्रवक्ता संजय मेहता, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, महासचिव संजय मेहता, केंद्रीय सचिव प्रदीप मेहता, केंद्रीय सचिव सिद्धार्थ शंकर राय, केंद्रीय सदस्य विजय वर्मा, जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो, केंद्रीय सदस्य विजय वर्मा, महिला अध्यक्ष सुहानी एक्का, संगीता बारला, युवा प्रदेश संयोजक विकास सिंह, रजनी रवानी, विभा सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष सत्यम सिंह, विशाल प्रजापति, शुभम राणा समेत कई अन्य सम्मानित नेता उपस्थित थे।

इन्होंने लिया पार्टी की सदस्यता
आजसू पार्टी परिवार में सम्मिलित होने वाले नए साथी
श्री शशिभूषण केशरी जी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष,श्री धीरज कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया,मोहम्मद अज़हर,श्री प्रवीण चौबे, सामाजिक कार्यकर्ता,ऋषभ राज, सामाजिक कार्यकर्ता, हज़ारीबाग़,रवि मंडल, सामाजिक कार्यकर्ता,किसन महतो, सामाजिक कार्यकर्ता,मनीष वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता,मोहम्मद शाहिद, सामाजिक कार्यकर्ता,सुखदेव मेहता, पूर्व मुखिया प्रत्याशी।समेत हज़ारों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ली।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

मलेशिया में प्रवासी मजदूर की मौत, रोजगार की तलाश बनी त्रासदी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र की अडवारा पंचायत के 36 वर्षीय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दामोदर नदी से अवैध बालू उठाव का धंधा खुलेआम, प्रशासन बना मूकदर्शक

Khabar365newsवहीं नदी किनारे बसे गांवों में रह रहे लोगों ने बताया कि...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

Staff Selection Commission MTS नकल कांड: 8 लाख सौदा, धनबाद से 3 गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित MINERVA DIGITAL परीक्षा केंद्र में...