BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद एयरपोर्ट विस्तार पर सरकार का इनकार, अरूप चटर्जी–दीपक बिरुवा में तकरार

Share
Share
Khabar365news

विधायक अरुप चटर्जी के सवाल के जवाब में सरकार ने धनबाद में एयरपोर्ट के विस्तार से इनकार किया है। अपने ध्यान आकर्षण में अरुण चटर्जी ने सरकार से पूछा था कि केंद्र सरकार ने जब धनबाद में एयरपोर्ट बनाने की बात कही है तो सरकार ने इससे इनकार क्यों कर दिया। सरकार की ओर से जवाब देते हुए दीपक बिरुवा ने कहा कि धनबाद में एयरपोर्ट है। बड़ा एयरपोर्ट बनाने के लिए 113 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी। इतनी जमीन घनी आबादी वाले इलाके में उपलब्ध कराना आसान नहीं है।

दूसरी ओर बोकारो में ही एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। बोकारो एयरपोर्ट से उसे क्षेत्र की जरूरत पूरी हो सकती है। इसलिए सरकार ने बोकारो एयरपोर्ट के निर्माण को ही प्राथमिकता दी है। जवाब से असंतुष्ट होते हुए अरुण चटर्जी और मथुरा महतो ने कहा कि जमीन की कोई कमी नहीं है। एफसीआई के पास 4000 एकड़ जमीन है उससे 500 से 800 एकड़ जमीन लेकर बड़े एयरपोर्ट का निर्माण किया जा सकता है।

दोनों विधायकों के दबाव के आगे मंत्री ने यह कह कर मामले को टाला कि डीसी से रिपोर्ट ली जाएगी। साथ ही एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया से भी मंतव्य लिया जाएगा कि क्या बोकारो में एयरपोर्ट के निर्माण के साथ-साथ धनबाद में भी एयरपोर्ट का निर्माण संभव है। उसके बाद सरकार आगे की कार्रवाई करेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में युवक को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर

Khabar365newsजामताड़ा प्रखंड के गोशाला रोड पर टहल रहे एक युवक को विपरीत...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : नगर निकाय चुनाव को लेकर BJP ने DC को सौंपा ज्ञापन

Khabar365newsजामताड़ा जिले में नगर निकाय चुनाव के परिणामों से पहले राजनीतिक गतिविधियाँ...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद कोर्ट को ईमेल से मिली उड़ाने के धमकी

Khabar365newsधनबाद जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के माध्यम...