JharkhandRanchi

राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी जी और हवलदार गौतम कुमार जी के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Share
Share
Khabar365news

राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के शहीद पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी जी और हवलदार गौतम कुमार जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीदों के शोक संतप्त परिजनों /आश्रितों से मिलकर उनका ढाढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के आश्रितों /परिजनों के साथ सरकार सदैव साथ रहेगी। मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार और पुलिस महानिदेशक श्री अजय कुमार सिंह समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को नमन किया।

उग्रवादी हताशा में ऐसी घटनाओं को दे रहे अंजाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि दरअसल राज्य में उग्रवादी घटनाएं अब अंतिम सांसें गिन रही है। उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस को लगातार कई बड़ी सफलताएं मिल रही है । ऐसे में हताशा में उग्रवादियों द्वारा पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश हो रही है। दो वीर जवानों की शहादत कहीं ना कहीं उग्रवादियों के हताशा में किए गए हमले का ही परिणाम है। दो जवानों का शहीद होना हमारे लिए बहुत ही दुखद है। लेकिन, उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस का अभियान और शक्ति के साथ लगातार जारी रहेगा । मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड जगुआर से संबंधित कुछ समस्याएं संज्ञान में आई है और इसका जल्द निराकरण होगा ।

ज्ञात हो कि झारखंड जगुआर के शहीद सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी जी का पैतृक आवास पलामू जिले के रेहला प्रखंड के तोलरा गांव में है। उन्हें एक बेटी और बेटा है। जबकि, शहीद गौतम कुमार जी के परिजन बिहार के भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के रंधाडीह गांव में रहते हैं। दिवंगत गौतम कुमार जी अविवाहित थे और उनके घर में मां, एक बहन तथा तीन भाई हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में दो भाइयों पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

Khabar365newsजमशेदपुर: शहर में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है।...