JharkhandRanchi

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का उद्घाटन किया

Share
Share
Khabar365news


रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का उद्घाटन करते हुए कहा कि खेलकूद हमारे जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा को बढ़ावा देता है। यह शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा विभाग द्वारा अपने जवानों के स्वास्थ्य और मनोबल को बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन की सराहना की।


राज्यपाल महोदय ने गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के जवानों द्वारा राज्य की आंतरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे अग्निशमन कर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना आगलगी की घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि केंद्र सरकार द्वारा झारखण्ड अग्निशमन विभाग को 150 करोड़ रुपये आवंटित किए जा रहे हैं, जिससे इस विभाग की तकनीकी दक्षता और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी।

माननीय राज्यपाल ने विगत वर्ष माननीय राष्ट्रपति द्वारा ‘वीरता पुरस्कार’ से सम्मानित अग्निशमन कर्मी को बधाई दी।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी के जवान राज्य के विभिन्न प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रियाओं में भी अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गृह रक्षकों के मानदेय में वृद्धि होने से उनके पारिवारिक जीवन और बच्चों की शिक्षा में सहायता मिल रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि गृह रक्षकों को ‘स्वास्थ्य बीमा’ की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए।
माननीय राज्यपाल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि यह वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता जवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने और एक-दूसरे के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा करने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात...