Uncategorized

श्रावण मास की अंतिम सोमवारी को लुपुंग में निकली भव्य जल कलश यात्रा

Share
Share
Khabar365news

श्रावण मास की अंतिम सोमवारी को लुपुंग में निकली भव्य जल कलश यात्रा

भोजपुरी गायिका मनीता श्री ने अपने गीतों से श्रद्धालुओं को झुमाया

शिवालय में जलाभिषेक कर हुआ भव्य जल कलश यात्रा संपन्न, विधिवत की पूजा-अर्चना

कटकमसांडी / मासुम कुमार

कटकमसांडी (हजारीबाग) पवित्र श्रावण मास की अंतिम सोमवारी को कटकमसांडी प्रखण्ड के लुपुंग के सीमाने नदी स्थित कौलेश्वरी मंदिर से भव्य एवं दिव्य जल कलश यात्रा निकाली गयी । जल कलश यात्रा की शुरुआत कौलेश्वरी मंदिर स्थित नदी से जल लेकर संडवा मठ महादेव मंदिर में शिवालय पर जलार्पण किया गया। कलश यात्री श्रद्धा एवं भक्तिभाव व गाजे- बाजे के साथ अपने हाथों में कलश एवं करबद्ध होकर लुपुंग शिव मंदिर , देवी मंडप होते भ्रमण किया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जमकर हर हर महादेव एवं बोल बम का नारा सहित जय श्री राम जयकारा लगाया। पारंपरिक भक्ति गीतों की गुनगुनाहट के साथ भक्तिमय महौल बना रहा । इसकी रूपरेखा के अनुसार लुपुंग भ्रमण होकर पुनः सिवाने नदी स्थित मठ महादेव शिवालय में जलाभिषेक कर जल कलश यात्रा का समापन हुआ। जल कलश यात्रा होने के उपरांत कलश यात्रियों ने कौलेश्वरी मंदिर में विधिवत पूजा-आर्चना कर शिवालय के समक्ष माथा टेका एवं मनोवांछित फल प्राप्ति के साथ अपने परिवार की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान शिव भक्तों के द्वारा भक्ति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमे भोजपुरी गायिका मनीता श्री ने अपनी प्रस्तुति दी । देवाधिदेव महादेव एवं माता पार्वती की भजन गीत गाकर धर्म अध्यात्म के मार्ग पर चलने की लोगों को प्रेरणा दी। कलश यात्रा के क्रम में कई शिव भजनों की प्रस्तुत कर लोगों को भोलेनाथ के प्रति समर्पित होना के लिए प्रेरित किया। कलश यात्रा में अगल बगल गांव सुलमी , लुपुंग ,अशधिर , अन्य गांव के लोग उपस्थित रहे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...