झारखंडब्रेकिंग

करमा पर्व पर थिरके पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विसर्जन शोभायात्रा में लगाया भव्य सेवा शिविर

Share
Share
Khabar365news

करमा पूजा के अवसर पर भालूबासा चौक पर शोभायात्रा जुलूस के दौरान सेवा शिविर लगाया गया। सेवा शिविर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने प्रकृति प्रेमियों के बीच शर्बत, खाद्य पदार्थ, ठंडा पानी का वितरण किया। इस दौरान आदिवासी समाज के उरांव समाज, मुंडा समाज, भुइयां समाज, तुरी समाज, मुखी समाज के अखाड़ों के प्रमुख जनों को माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। साथ ही सबके साथ मंदार की थाप पर नृत्य कर पर्व की खुशियां मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि करमा पूजा प्रकृति के प्रति हमारी श्रद्धा और आदिवासी संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह पावन पर्व हमें एकजुटता, भाईचारे और पर्यावरण के प्रति प्रेम का संदेश देता है। रघुवर दास ने अपील करते हुए कहा कि सभी एकजुटता के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखें और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाए रखें। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...