झारखंडब्रेकिंग

गुवा गोलीकांड : 45 साल बाद भी ताजा हैं जख्म- JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो

Share
Share
Khabar365news

गुवा गोलीकांड के वीर शहीदों को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने आज श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष बेबी महतो, पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष करन महतो, सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष दीपक महतो, सचिव दुर्योधन महतो, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय कुमार, गणेश महतो, कुलदीप महतो, अखिलेश महतो, उत्तम महतो, अनिल महतो, अंबिका महतो, अर्जुन मालवा, सुजीत सिन्हा, संजय महतो, जिला वरीय उपाध्यक्ष भानुमति महतो, जिला सचिव मीनाक्षी महतो, वरुण महतो, गोपाल महतो सहित कोल्हान क्षेत्र के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

मौके पर देवेंद्र महतो ने कहा कि “गुवा गोलीकांड झारखंड के इतिहास का वह काला अध्याय है, जिसे कोई भुला नहीं सकता। उस दिन अस्पताल में इलाज करा रहे आदिवासियों को बाहर निकालकर लाइन में खड़ा कर गोलियों से भून दिया गया था। 45 साल गुजरने के बाद भी यह जख्म आज तक ताजा है। यह घटना मानवाधिकार और अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस कानून का घोर उल्लंघन है।”

केंद्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बेबी महतो ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के जंगलों के बीच बसे गुवा में एक स्मारक आज भी मौजूद है, जो 11 आदिवासियों की शहादत का गवाह है। उन्होंने कहा कि “गुवा की शहादत झारखंड आंदोलन की एक बड़ी और दुखद घटना थी। 8 सितंबर 1980 को पुलिस गोलीकांड में घायल आठ आदिवासियों को अस्पताल से निकालकर फिर से गोली मार दी गई थी। उनकी कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। अब समय आ गया है कि क्षेत्र के विकास के माध्यम से उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाए।”
उन्होंने आगे कहा कि जेएलकेएम पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत कर यहां के लोगों को उनका हक दिलाना ही हमारी जिम्मेदारी है। कोल्हान दौरे के दौरान नेताओं ने चक्रधरपुर के धतकीडीह गांव में युवा समाजसेवी और आंदोलनकारी सुमित महतो की चौथी पुण्यतिथि पर भी उनके पैतृक गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

5 दिन बैंकिंग की मांग पर कर्मचारियों का धरना, अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Khabar365newsनई दिल्ली। सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

Cashback और APK के जरिए साइबर ठगी, जामताड़ा में 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि देकर जताया शोक

Khabar365newsगिरिडीह। झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा गिरिडीह पहुंचीं और दिवंगत मंत्री सुदिव्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कानपुर में रजिस्ट्री कार्यालयों पर सन्नाटा, अदालतों में भी कामकाज प्रभावित

Khabar365newsकानपुर। कानपुर में रजिस्ट्री का काम प्रभावित होने से लोगों को परेशानी...