Hazaribagh

हजारीबाग पुलिस-कोबरा का संयुक्त अभियान सफल, तीन टॉप नक्सली ढेर – करोड़ों के इनामी उग्रवादी मारे गए

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग पुलिस एवं कोबरा की संयुक्त टीम ने गोरहर थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) संगठन के तीन टॉप नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए उग्रवादियों पर करोड़ों रुपये का इनाम घोषित था।

मारे गए नक्सलियों की पहचान इस प्रकार है –

  1. सहदेव सोरेन, केंद्रीय कमेटी सदस्य – इनाम ₹1 करोड़
  2. रघुनाथ हेंब्रेम, झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य – इनाम ₹25 लाख
  3. बिरसेन गंझू, जोनल कमेटी सदस्य – इनाम ₹10 लाख

कार्रवाई के दौरान पुलिस एवं कोबरा टीम ने तीन एके-47 रायफल समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्रियाँ भी बरामद की हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। विस्तृत जानकारी पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अगले कुछ घंटों में साझा की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में डबल मर्डर : शिक्षक के माता-पिता की निर्मम हत्या, गांव में सनसनी

Khabar365newsहजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के बाबू पारा गांव निवासी शिक्षक रामविलास दास...