रामगढ़। हजारीबाग और रामगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, अर्धनिर्मित हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध हथियार निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य और उपकरण बरामद किए गए। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि अवैध हथियारों की सप्लाई चेन और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
संयुक्त कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।
Leave a comment