Hazaribagh

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद फुल एक्शन मोड में नजर आए

Share
Share
Khabar365news

झील परिसर और शहर की समस्याओं पर गंभीरता से लिया संज्ञान

हजारीबाग की झील की सफाई का कार्य शुरू, विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल से हुआ सुधार

झील की सफाई और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, हजारीबाग को स्वच्छ और सुरक्षित बनाना हमारी प्राथमिकता है :– प्रदीप प्रसाद

सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा, हजारीबाग को साफ-सुथरा और सुविधाजनक बनाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे :– नगर आयुक्त

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद सोमवार को शहर के ऐतिहासिक झील परिसर पहुंचे और क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने झील की सफाई के लिए करोड़ों की लागत से खरीदी गई मशीनों की स्थिति का जायजा लिया। यह पाया गया कि मशीनें लंबे समय से खराब पड़ी थीं, जिससे झील में जलकुंभी और गंदगी की समस्या बढ़ रही थी।

मशीनों को ठीक कराया, जलकुंभी की सफाई हुई शुरू

विधायक ने मौके पर ही नगर निगम के नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद को बुलाया और मशीनों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित कराई। मशीनों के ठीक होने के बाद झील से जलकुंभी और गंदगी हटाने का कार्य शुरू हुआ। श्री प्रसाद ने इस पर कहा की झील हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर है। इसे साफ और सुंदर बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। मैंने इस समस्या को पहले भी दिशा की बैठक में उठाया था, और आज इसका समाधान शुरू होते देखना संतोषजनक है

शहर की अन्य समस्याओं पर भी दिया ध्यान

झील परिसर के निरीक्षण के बाद विधायक ने नगर निगम क्षेत्र की अन्य प्रमुख समस्याओं पर भी नगर आयुक्त से चर्चा की। जिसमें सब्जी मंडी में गंदगी और कचरे की समस्या पर ध्यान दिलाते हुए नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सदर अस्पताल और अन्य इलाकों में सूखे पेड़ों के गिरने का खतरा है। विधायक ने इन्हें जल्द से जल्द हटाने की मांग की।
शहर में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए फॉगिंग मशीन की प्रभावी व्यवस्था करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने विधायक को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झील परिसर के सौंदर्यीकरण और सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। वहीं, सब्जी मंडी और अन्य इलाकों में सफाई और पेड़ों की कटाई के लिए संबंधित विभाग से बात कर काम जल्द शुरू होगा।

प्रदीप प्रसाद ने कहा की हमारा प्रयास है कि हजारीबाग को एक स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाया जाए। झील और अन्य सार्वजनिक स्थानों को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन को निरंतर सक्रिय रहना होगा। मैं हर स्तर पर जनता की समस्याओं को उठाऊंगा और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...