Jharkhand

हजारीबाग के युवा नेता हर्ष अजमेरा व पूर्व विधायक मनोज यादव ने “द ज़ोन फिटनेस जिम” का किया उद्घाटन

Share
Share
Khabar365news

जिम शारीरिक स्वास्थ्य को बरकरार रखते हुए आपको तंदुरुस्ती प्रदान करने में सहायक साबित होता है: हर्ष अजमेरा

हज़ारीबाग़ :- हजारीबाग शहर के बाबूगांव में आदित्य विज़न शोरूम के ऊपर तल्ले पर बाबूगॉव के समीप “द जोन फिटनेस जिम” टीम का विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग के युवा नेता हर्ष अजमेरा एवं पूर्व बरही विधायक मनोज यादव सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उदघाटन किया। पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि अत्याधुनिक उपकरण तथा सुविधाओं से सुसज्जित यह जिम युवाओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में सक्षम होगा । जिम के उद्घाटन पर हर्ष अजमेरा ने संचालक और जिम के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही कहा कि व्यायाम और जिम फिटनेस हासिल करने का एक अच्छा तरीका है। जिम शारीरिक स्वास्थ्य को बरकरार रखते हुए आपको तंदुरुस्ती प्रदान करने में सहायक साबित होता है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह जिम एक बॉडीबिल्डर और अनुभवी प्रशिक्षक के द्वारा संचालित किया जा रहा है इसलिए इसमें युवा वर्ग के तंदुरुस्ती के हरसंभव पहलुओं के गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाएगा और भविष्य में यह जिम हजारीबाग के प्रतिभावान बॉडी बिल्डरों को उचित मंच तक पहुंचाने में सहायक साबित होगा। मौके पर संचालक पिंटू यादव के पिता मिथिलेश यादव , माता बसंती देवी के साथ सहयोगी के रुप में नगेन्द्र कुमार , अनीश सिंह , भूपेंद्र यादव , रवि सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandLohardaga

​लोहरदगा में विश्व साइकिल दिवस पर निकली भव्य रैली

Khabar365newsनेशनल साइक्लिस्ट पुष्पा कुमारी और सीता कुमारी साहू रहीं मुख्य आकर्षण लोहरदगा।...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhSports

झारखंड की अंतरराष्ट्रीय पहलवान चंचला कुमारी ने GEM प्रतिभागियों को किया प्रेरित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड की पहली महिला पहलवान, जिन्होंने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज,

Khabar365newsझारखंड में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने...

HazaribaghJharkhand

श्राद्ध कर्म में अनोखी पहल, 200 कंबलों का वितरण, कुटुंब भोज छोड़ गरीबों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsइचाक: दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के...