हजारीबाग

भीषण ठंड में राहत की मजबूत ढाल बना हजारीबाग यूथ विंग, अब तक 850 जरूरतमंदों को मिला संबल

Share
Share
Khabar365news

ठंड से जंग में सक्रिय हजारीबाग यूथ विंग हर सप्ताह और रात्रि सेवा में जरूरतमंदों तक पहुंच रही राहत

ठंड में जरूरतमंदों को राहत देना हमारा दायित्व है, अभियान पूरे मौसम जारी रहेगा : चंद्र प्रकाश जैन

जरूरतमंदों की सेवा ही संस्था का सौभाग्य पूरे ठंड भर राहत सेवा रहेगी जारी : करण जायसवाल

हजारीबाग

कड़ाके की ठंड के बीच हजारीबाग यूथ विंग द्वारा चलाया जा रहा शीतकालीन राहत अभियान पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में रविवार को लक्ष्मी सिनेमा हॉल कैंपस में आयोजित सेवा कार्यक्रम के दौरान आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। संस्था अब तक 850 कंबलों का वितरण कर चुकी है, जो उसके संगठित प्रयासों और मजबूत सेवा-संकल्प को दर्शाता है। संस्था ने स्पष्ट किया है कि यह शीतकालीन राहत अभियान पूरे ठंड के मौसम में बिना किसी बाधा के जारी रहेगा। इसके साथ ही रात्रिकालीन सेवाएं भी निरंतर संचालित की जा रही हैं, ताकि अचानक सामने आने वाले जरूरतमंदों को भी तुरंत सहायता मिल सके। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखाई दी राहत और संतोष इस अभियान की सार्थकता को स्वयं बयान कर रही थी। भीषण ठंड में यह सहायता उनके लिए केवल वस्त्र नहीं, बल्कि सुरक्षा और भरोसे का प्रतीक बनकर सामने आई। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रभारी के रूप में सांसद प्रतिनिधि एवं युवा समाजसेवी लब्बू गुप्ता की सक्रिय भूमिका रही, जबकि उनके सहयोगी के रूप में कुणाल कुमार उर्फ हैप्पी ने पूरी तत्परता से जिम्मेदारी निभाई। दिसंबर माह से प्रारंभ हुआ यह शीतकालीन राहत अभियान अब जिले में अपनी एक सशक्त पहचान स्थापित कर चुका है। प्रत्येक सप्ताह 100 कंबल वितरण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित हो रहे इन कार्यक्रमों से सेवा की एक सशक्त श्रृंखला विकसित हो रही है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और विश्वास का संचार कर रही है। संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग सेवा को दान नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व मानकर कार्य कर रहा है। हमारा लक्ष्य है कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद असहाय न रहे और हर व्यक्ति को गरिमा के साथ राहत मिले। वहीं संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा ने हजारीबाग यूथ विंग द्वारा संचालित शीतकालीन राहत अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पूरी ठंड भर चलने वाली सुव्यवस्थित सेवा प्रक्रिया है। कंबल वितरण के साथ-साथ रात्रि सेवा,आपात स्थिति में तत्काल सहायता और अचानक सामने आने वाले जरूरतमंदों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए संस्था ने संस्था सदैव एक्टिव है। राहत अभियान न केवल ठंड से जूझ रहे लोगों के लिए ठोस सहारा बन रहा है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना की एक मजबूत मिसाल भी कायम कर रहा है। मौके पर अध्यक्ष करण जायसवाल, सचिव रितेश खण्डेलवाल,उपाध्यक्ष विकास तिवारी,संस्था के मार्गदर्शक जयप्रकाश खण्डेलवाल,संजय कुमार विकास केसरी,कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद खण्डेलवाल,सत्यनारायण सिंह,कैलाश कुमार,प्रिंस कसेरा,राजेश जैन,आलोक कुमार, लब्बू गुप्ता,कुणाल कुमार उर्फ हैप्पी,पवन गुप्ता,अजय पांडे,कुश पांडे एवं विशाल वाल्मीकि सहित कई लोग उपस्थित रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

विश्व स्तनपान सप्ताह पर एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Khabar365newsप्रश्नोत्तरी, खेल व विशेषज्ञों की प्रस्तुति से माताओं को स्तनपान के प्रति...

हजारीबाग

भारी बारिश के बीच भी नहीं रुकी जिम्मेदारी: बीडीओ पूजा कुमारी ने गोदाम से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsकटकमसांडी (हजारीबाग): प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने बुधवार को लगातार हो...

हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस को मिली 30 नई डायल-112 गाड़ियां, एसपी अमन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Khabar365newsहजारीबाग: झारखंड सरकार एवं पुलिस मुख्यालय, रांची की ओर से हजारीबाग जिला...