CrimeJharkhand

हजारीबाग का डीड राइटर सहित तीन ED के शिकंजे में

Share
Share
Khabar365news

जमीन घोटाले मामले में ED ने बीती देर रात हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद सहित तीन लोगों को कस्टडी में लिया है। गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों में द रजिस्ट्रार ऑफ इश्योरेंस कोलकाता के दो कर्मी संजीत कुमार और तापस घोष शामिल हैं। तीनों को झारखंड पूर्व CM हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है। ईडी आज तीनों को रांची के PLMA कोर्ट में हाजिर करने के बाद रिमांड का आग्रह करेगी

बता दें कि ED ने बीते कल तीनों को समन भेजकर रांची स्थित जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया था। घंटों की पूछताछ के बाद ईडी ने देर रात तीनों की अरेस्ट कर लिया। इल्जाम है कि हजारीबाग का मुंशी डीड राइटर इरशाद मूल दस्तावेज में हेराफेरी कर फर्जी डीड तैयार करता था।

द रजिस्ट्रार ऑफ इंश्योरेंस कार्यालय के कर्मी तापस घोष पर कार्यालय से जमीन के मूल दस्तावेज को गायब करने का इल्जाम है। दूसरे कर्मी संजीत कुमार पर भी कार्यालय से डीड गायब करने का आरोप है। ईडी ने रांची के सदर थाने में एक जून, 2023 को बड़गाईं अंचल के तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप पर दर्ज प्राथमिकी के मामले में तीनों को गिरफ्तार किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हेलमेट जांच में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में हेलमेट जांच अभियान के दौरान उस...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

ओरमांझी में सड़क हादसे के बाद बवाल,

Khabar365newsरांची। रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DMFT फंड पर बाबूलाल के सवाल

Khabar365newsचाईबासा। झारखंड भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिमी सिंहभूम...