JharkhandPolticalRanchi

एचईसी सुपरवाइजर्स एंड एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन ने की यशस्विनी सहाय को समर्थन देने की अपील

Share
Share
Khabar365news

रांची। एचईसी सुपरवाइजर्स एंड एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के महासचिव ब्रजेश कुमार सिंह ने लोकसभा चुनाव में रांची संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को समर्थन देने की अपील की है। श्री सिंह ने सोमवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि सुश्री सहाय युवा, कर्मठ एवं योग्य उम्मीदवार हैं। आत्मविश्वास से लबरेज सुश्री सहाय में जनसेवा करने का जज्बा और जुनून है। सामाजिक कार्यों के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि यशस्विनी अपने पिता सुबोधकांत सहाय (पूर्व केंद्रीय मंत्री) व माता रेखा सहाय (प्रख्यात टीवी कलाकार) के कुशल मार्गदर्शन में सामाजिक कार्यों एवं पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति समर्पित रही हैं। अब राजनीतिक क्षेत्र में भी सुश्री सहाय अपनी प्रतिभा का परचम लहराएगी। एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की आवाज को संसद में बुलंद करने में वह सक्षम होंगी। श्री सिंह ने एसोसिएशन के तमाम सदस्यों एवं एचईसी आवासीय परिसर के सभी मतदाताओं से सुश्री सहाय को व्यापक जन समर्थन देने की अपील की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

सिंह मेंशन का दबदबा कायम, धनबाद नगर निगम के मेयर बने संजीव सिंह 

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में ‘सिंह मेंशन’ का...