मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

हेमंत सोरेन फिर बनेंगे झारखंड के CM:मुख्यमंत्री चंपाई आज ही राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे; विधायकों को रांची में रहने के निर्देश

---Advertisement---
Khabar365news

रांची | इस वक्त झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां इंडिया गठबंधन के विधायक दल की अहम बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. इंडिया गठबंधन की इस महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड में नेतृत्व बदलाव को लेकर चर्चा हुई है. ऐसे में सूत्रों के अनुसार जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक हेमंत सोरेन झारखंड के नए सीएम बनने वाले हैं. यानि झारखंड विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले झारखंड में सत्ता परिवर्तन होने वाला है.

इंडिया गठबंधन के विधायक दल की बैठक हेमंत सोरेन को एक बार फिर से झारखंड का मुख्यमंत्री बनाने की बात पर सहमति बन गयी है. यानि हेमंत सोरेन एक बार फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. जानकारी के अनुसार विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने हेमंत सोरेन की नाम पर सहमति दे दी है. ऐसे में एक बार फिर से हेमंत सोरेन की ताजपोशी होने वाली है. सूत्रों के अनुसार राज्यपाल आज शाम रांची पहुंचने वाले हैं. राज्यपाल के बाद चंपाई सोरेन राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply