Jharkhand

हेमंत सोरेन की भाभी करने वाली हैं घर वापसी! गुरु के आशीर्वाद का है इन्तजार!

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड की सियासत एक बार फिर करवट बदलने वाली है। य़ह खबर सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन से जुड़ी हुई है। राज्य की राजनीति में कयास लगने लगे हैं कि सीता सोरेन घर वापसी करने वाली हैं। दरअसल, भाजपा में आने के बाद वह दो चुनाव लड़ चुकी हैं, और ‘अपनों’ के हाथों ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सीता सोरेन लोकसभा से साथ विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था, लेकिन दोनों चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऊपर से भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बेचारी भी बन गयी है। इसलिए अब सीता सोरेन को भी यह लगने लगा है कि उन्होंने भाजपा में आकर भारी भूल की है।

सीता सोरेन भाजपा छोड़कर झामुमो में आ सकती है, इसके वजह भी बतायी जा सकती है। हाल ही में झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने जब अपना जन्मदिन मनाया था, तब सीता सोरेन अपनी बेटियों के साथ उनके आवास पर पहुंची थी। वैसे करीब 10 महीने पहले सीता सोरेन जब झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थी, तब पार्टी की ओर से कई बार कहा कि थोड़ी-बहुत जो नाराजगी है, वह जल्द दूर हो जायेगी और उनकी घर वापसी जरूर होगी।

सीता सोरेन की अगर घर वापसी होती है, तो उसके लिए ज्यादा समय इन्तजार नहीं करना पड़ेगा। झामुमो 2 फरवरी को दुमका और 4 फरवरी को धनबाद में अपना स्थापना दिवस मनाने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि इसी दौरान सीता सोरेन घर वापसी कर सकती है। हालांकि अब तक जो संकेत मिले हैं, उसके अनुसार यही कयास लगाये जा रहे हैं कि सीता सोरेन को शिबू सोरेन के आशीर्वाद का इन्तजार है। शिबू सोरेन का आशीर्वाद मिलने के बाद उनकी घर वापसी हो जायेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात...