BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तेज रफ्तार ने ली दो युवकों की जान, खूंटी-सिमडेगा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा

Share
Share
Khabar365news

खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में खूंटी जिले के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक सिमडेगा में आयोजित राम रेखा धाम मेले से लौट रहे थे। यह हादसा गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के पोकला बाजार के पास सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन में सवार सभी युवक खूंटी जिले के रहने वाले थे। हादसे में मुरहू प्रखंड के हांसा गांव निवासी शिवदत्त मांझी और अनुज मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, प्रभाष कुमार, अमित महतो (रेवा गांव), चंद्रू राम (रेवा गांव), सुनील कुमार (जुरदाग) और रंजीत महतो (बांदे गांव) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो को प्रभाष कुमार चला रहा था। वाहन जैसे ही पोकला बाजार के पास पहुंचा, वह सामने से आ रहे एक टैंकर से जोरदार टक्कर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद वाहन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत कामडारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।

कामडारा थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा। वहां पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बोलेरो की रफ्तार तेज थी, जिससे यह टक्कर हुई। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे हादसे की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक दुर्घटना से इलाके में शोक का माहौल है, वहीं मृतकों के परिवारों में मातम छाया हुआ है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

5 दिन बैंकिंग की मांग पर कर्मचारियों का धरना, अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Khabar365newsनई दिल्ली। सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

Cashback और APK के जरिए साइबर ठगी, जामताड़ा में 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि देकर जताया शोक

Khabar365newsगिरिडीह। झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा गिरिडीह पहुंचीं और दिवंगत मंत्री सुदिव्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कानपुर में रजिस्ट्री कार्यालयों पर सन्नाटा, अदालतों में भी कामकाज प्रभावित

Khabar365newsकानपुर। कानपुर में रजिस्ट्री का काम प्रभावित होने से लोगों को परेशानी...