गोला।प्रखंड कार्यालय परिसर गोला में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें उप प्रमुख विजय ओझा, पत्रकार बंधु, प्रखंड क्षेत्र के मुखियागण, पंचायत समिति सदस्य, प्रखण्ड-सह-अंचल के सभी पदाधिकारी,कर्मी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव और अन्य सभी ग्राम रोजगार सेवक ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। होली का कार्यक्रम दोपहर 1 बजे होली के गीतों के साथ शुरू हुआ जो सांस्कृतिक कार्यक्रम में तब्दील हो गया। बीडीओ सुधा वर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और सभी को आपसी सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार इतना पावन है कि लोग पुरानी दुश्मनी भूलकर भी एक दूसरे को रंग अबीर लगते है। इस दिन कोई भेद भाव नहीं किया जाता है। जिससे माहौल सप्तरंगी में परिवर्तित हो जाता है।
Leave a comment