CrimeJharkhand

मंईयां सम्मान योजना के पैसे के लिए विवाहिता की हत्या, ससुरालवालों ने दिया वारदात को अंजाम

Share
Share
Khabar365news

गढ़वा : महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना एक विवाहिता के लिए जानलेवा साबित हुई। रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में 25 वर्षीय शकीना बीबी की उसके ससुरालवालों ने गला दबाकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, शकीना के खाते में सरकार द्वारा 7500 रुपये भेजे गए थे, जिसे सोमवार को उसने बैंक से निकालकर घर लाई। इसके बाद पति खुर्शीद अंसारी, सास रोजनी बीबी और दादी सास नजमा बीबी ने शकीना से पूरे पैसे देने की मांग की। जब शकीना ने पैसे देने से इनकार किया, तो उन लोगों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। शकीना ने 500 रुपये अपने पति को दिए, लेकिन वे संतुष्ट नहीं हुए और पूरे पैसे की मांग करने लगे।

सोमवार शाम करीब 7 बजे आरोपियों ने शकीना की बेरहमी से पिटाई कर दी और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में, साक्ष्य छुपाने और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को घर के बाहर पेड़ से लटका दिया गया।

मृतका के पिता रोज मोहम्मद अंसारी को जब घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने रंका थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति खुर्शीद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अंबा का लगा जनता दरबार, प्रत्येक शनिवार को लगाया जाएगा जनता दरबार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु आज फिर से पीटीपीएस स्थित पूर्व...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...