Uncategorized

रांची लूटपाट के दौरान अपराधियों ने माँ-बेटी को मारकर घायल कर दिया था… इलाज के क्रम में महिला की मौत, बेटी इलाजरत

Share
Share
Khabar365news

रांची : टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू साके टोली स्थित घर में लूटपाट के दौरान अपराधियों के द्वारा मारपीट में घायल 58 वर्षीय रेणुका सिन्हा का इलाज़ के क्रम में मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वह सेवानिवृत्त प्रभात कुमार सिन्हा की पत्नी थी। वहीं मारपीट में घायल मृतिका की बेटी का इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार 28 फरवरी की रात रेणुका सिन्हा अपनी 26 वर्षीय बेटी के साथ सो रही थी। रात में तीन की संख्या में आएं अपराधी ताला तोड़कर उनके घर में घुस गए। तीनों ने घर में रखें गहने एवं मोबाइल लूट लिया। महिला एवं उनकी बेटी ने इसका विरोध किया तो तीनों ने मिलकर मौ बेटी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रिम्स में भर्ती कराया। परिजन बेहतर इलाज के लिए राज अस्पताल ले गए। जहां इलाज़ के क्रम में महिला की मौत हो गई। मामले में बेटी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  







Related Articles
HazaribaghUncategorized

मुहर्रम पर्व को लेकर पेलावल ओपी में हुई शांति समिति की बैठक

Khabar365newsसरकार के गाइड लाइन के मुताबिक निकालें जुलूस–एडिशनल एसपी कटकमसांडी (हजारीबाग) शांति...

Uncategorized

20 सुत्री तथा 15 सुत्री के सदस्यों ने नवनियुक्त उपायुक्त का किया स्वागत

Khabar365news हजारीबाग : प्रखंड 20 सुत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष...

Uncategorized

अनाथ बच्चों का आधार पहचान आवश्यक : रवि कुमार भास्कर

Khabar365newsतृतीय रॉस्टर में ईटकी, नगड़ी, बेड़ो व लापूंग प्रखंड को शामिल किया...