BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़ नगर के रथ मेला मैदान में होलिका दहन कार्यक्रम किया गया। पुरोहित के द्वारा पूजा अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। होलिका दहन में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए होली पर्व का बधाई दी। बता दें कि होलिका दहन हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है। जिसमें होली के एक दिन पहले यानी पूर्व संध्या को होलिका का सांकेतिक रूप से दहन किया जाता है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है। भागवत पुराण के अनुसार भक्त प्रहलाद और उनके पिता हिरण्यकश्यप की कथा “बुराई पर अच्छाई की जीत” का सबसे बड़ा प्रतीक है।

इसी घटना की स्मृति में प्रति वर्ष होली और होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। सत्य सनातन संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने बताया कि विगत दो वर्षों से सत्य सनातन संस्था के द्वारा होलिका दहन का कार्यक्रम किया जाता है।आज रथ मेला मैदान में तीसरी बार होलीका दहन का कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने समस्त पाकुड़ वासियों को होलिका दहन के अवसर पर सभी बुराई को भूलकर एक साथ होली पर्व मानने और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्य सुने झूमकर नाचे गए और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए शुभकामनाएं दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...